अराजी नेवादा में युवक की पिटाई, चार नामजद
रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय
चौबेपुर (वाराणसी)। थाना क्षेत्र के अराजी नेवादा गांव में शुक्रवार सुबह शौच के लिए गए युवक की दबंगों ने पिटाई कर दी। घटना में घायल युवक ने चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।
पीड़ित जयश्री पुत्र स्व. मल्लू राम ने आरोप लगाया कि तड़के करीब चार बजे गांव के ही रवि पुत्र शियाराम, आलोक पुत्र स्व. सुग्गी, शनीराम पुत्र नरेश राम और टिपू पुत्र नरेश ने उसे घेर लिया। आरोपियों ने गाली-गलौज करने के बाद लात-घूंसों से हमला किया और हाथ में पहने कड़े से भी वार किया। इसके बाद उसे जमीन पर घसीटकर पीटा गया। हमले में युवक के सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं।
थानाध्यक्ष अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।





