सारनाथ को मिलेगी विश्व धरोहर की पहचान, यूनेस्को टीम ने किया सारनाथ का दौरा

“प्रदेश का चौथा धरोहर स्थल बन सकता है सारनाथ”

वाराणसी : बौद्ध तीर्थ स्थल सारनाथ को विश्व धरोहर सूची में शामिल कराने की दिशा में प्रयास तेज हो गए हैं। इसी क्रम में यूनेस्को के पुरातात्विक विशेषज्ञ हबीब रजा ने शुक्रवार को सारनाथ का दौरा किया। उन्होंने ऐतिहासिक महत्व और संरक्षण की स्थिति का बारीकी से आकलन किया।

विशेषज्ञ ने पुरातत्व संग्रहालय में राष्ट्रीय चिह्न के सिंह शीर्ष, उसके शेर, घोड़े और हाथी की मूर्तियों का निरीक्षण किया। साथ ही बोधिसत्व की विशाल प्रतिमा और हिंदू गैलरी में रखी शिव द्वारा अंधकासुर वध की मूर्ति को भी गहनता से देखा और फोटोग्राफी की। करीब दो घंटे तक संग्रहालय में रहकर उन्होंने संरक्षित अवशेषों और स्मारकों की मौजूदा स्थिति का अवलोकन किया।

सारनाथ को विश्व धरोहर में शामिल कराने के लिए पुरातत्व विभाग ने 500 पृष्ठों का विस्तृत डोजियर तैयार किया है। इसमें धमेख स्तूप, धर्मराजिका स्तूप, चौखंडी स्तूप और संग्रहालय के रख-रखाव की स्थिति सहित पुराने व वर्तमान फोटो तुलनात्मक रूप से शामिल किए गए हैं।

अगर सारनाथ को सूची में शामिल किया जाता है, तो यह प्रदेश का चौथा विश्व धरोहर स्थल होगा। वर्तमान में ताजमहल, आगरा का किला और फतेहपुर सीकरी इस सूची में शामिल हैं।

हबीब रजा के तीन दिवसीय दौरे के दौरान वाराणसी विकास प्राधिकरण, जिला प्रशासन और पुरातत्व विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने सारनाथ और आसपास के गांवों में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी दी।

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय लोगों को भी जोड़ा जा रहा है। इस क्रम में 286 लोगों को कार्ट उपलब्ध कराए गए हैं और उन्हें प्रशिक्षित किया गया है। यह पहल स्थानीय हित और पर्यटन विकास दोनों की दिशा में अहम मानी जा रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    ।चक रोड और सरकारी नाली पर अवैध कब्जे के विरोध में ग्रामीणों ने उठाई आवाज

    पुलिस आयुक्त व मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपकर सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराने की मांग   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय SHREE 7 NEWS, चौबेपुर (वाराणसी)। चोलापुर विकास खंड के ग्राम…

    वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण पंजीकरण शिविर आयोजित

    समाज कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के सहयोग से नारायणपुर में लगा शिविर, बड़ी संख्या में लोगों ने कराया पंजीकरण   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय SHREE 7 NEWS, चौबेपुर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ।चक रोड और सरकारी नाली पर अवैध कब्जे के विरोध में ग्रामीणों ने उठाई आवाज

    ।चक रोड और सरकारी नाली पर अवैध कब्जे के विरोध में ग्रामीणों ने उठाई आवाज

    वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण पंजीकरण शिविर आयोजित

    वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण पंजीकरण शिविर आयोजित

    रामनगर में विकास को मिली रफ्तार, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने 49 लाख की लागत से तीन गलियों के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास

    रामनगर में विकास को मिली रफ्तार, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने 49 लाख की लागत से तीन गलियों के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास

    नमो घाट पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य योग शिविर का आयोजन

    नमो घाट पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य योग शिविर का आयोजन

    बड़ागांव ब्लॉक में चला विशेष स्वच्छता अभियान

    बड़ागांव ब्लॉक में चला विशेष स्वच्छता अभियान

    योगाभ्यास से दिया स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का संदेश

    योगाभ्यास से दिया स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का संदेश