फर्जी ड्रोन वीडियो वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार

फर्जी ड्रोन वीडियो वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार

 वाराणसी : राजातालाब थाना क्षेत्र के मातलदेई इलाके में ड्रोन उड़ाने का फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जांच में स्पष्ट हुआ कि वीडियो किसी अन्य स्थान का पुराना फुटेज था, जिसे इलाके की शांति भंग करने की मंशा से प्रसारित किया गया था।

डीसीपी गोमती जोन कार्यालय से जारी बयान में बताया गया कि वायरल वीडियो पूरी तरह भ्रामक और असत्य था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वीडियो पोस्ट करने वाले आरोपी की पहचान कर उसे पकड़ लिया। गिरफ्तार युवक गोलू पटेल (20 वर्ष), पुत्र भोलानाथ पटेल, निवासी मातलदेई थाना राजातालाब है।

गोलू ने पुलिस को बताया कि उसने यह वीडियो किसी व्हाट्सएप ग्रुप से प्राप्त किया था और बिना जांच-पड़ताल के अपने क्षेत्र का बताकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। उसने स्वीकार किया कि यह उसकी गलती थी और भविष्य में ऐसा न करने का वचन भी दिया।

कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना को सोशल मीडिया पर साझा न करें। पुलिस ने कहा कि अफवाह फैलाना दण्डनीय अपराध है और दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत डायल 112 या नजदीकी थाना/चौकी को दें।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    रुस्तमपुर स्थित निजी अस्पताल का किया गया निरीक्षण, पंजीकरण न होने की बात आई सामने; पुलिस भी कर रही मामले की जांच   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। रुस्तमपुर स्थित एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह