श्रीराम ने खाए शबरी के झूठे बेर, बाली का किया वध

रामलीला समिति चौबेपुर में हुआ सबरी मंगल और बाली-वध का मंचन

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी) : श्रीरामलीला समिति चौबेपुर द्वारा चल रही रामलीला में सोमवार की रात सबरी मंगल, सुग्रीव से मित्रता और बाली वध का आकर्षक मंचन किया गया। कलाकारों ने भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों को जीवंत कर दिया, जिसे देख श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।

 

रामलीला मंचन के दौरान सीता हरण के बाद भगवान श्रीराम व्याकुल होकर खोज करते हुए शबरी की कुटिया पहुंचे। वहां शबरी ने उन्हें अपने जूठे बेर खिलाए। मंचन के इस प्रसंग ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

 

आगे चलकर हनुमान और सुग्रीव से मित्रता तथा बाली-सुग्रीव युद्ध का मंचन हुआ। प्रथम युद्ध में सुग्रीव बाली से हार गए। इसके बाद श्रीराम ने उन्हें पुनः माला पहनाकर युद्ध में भेजा और दूसरी बार पेड़ की आड़ से तीर चलाकर बाली का वध कर दिया। इस दृश्य पर राम भक्तों ने जोरदार जयकारे लगाए।

 

रामलीला मंचन देखने के लिए रोजाना बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। सोमवार को भी मंचन स्थल खचाखच भरा रहा।

 

रामलीला में बाली का किरदार गणेशु सेठ और सुग्रीव की भूमिका विजय सेठ उर्फ पिंटू ने निभाई। मंचन का संचालन समिति अध्यक्ष श्याम मोहन गुप्ता उर्फ बबलू के नेतृत्व में किया गया। इस मौके पर समिति के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। जानकारी समिति के मीडिया प्रभारी राहुल सेठ ने दी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    CRPF व सामाजिक संस्था के संयुक्त प्रयास से वृहद पौधारोपण अभियान

    शिवाजी नगर पार्क में सैकड़ों पौधे रोपे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी (महमूरगंज): वाराणसी के महमूरगंज स्थित शिवाजी नगर पार्क में शुक्रवार को 95 बटालियन…

    “सबका साथ हो, गंगा साफ हो” — कांवरियों का स्वच्छता संदेश

    राजेंद्र प्रसाद घाट से गूंजा आह्वान: गंगा को स्वच्छ रखना हर नागरिक का कर्तव्य   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  वाराणसी (राजेंद्र प्रसाद घाट): शुक्रवार को राजेंद्र प्रसाद घाट पर गंगा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CRPF व सामाजिक संस्था के संयुक्त प्रयास से वृहद पौधारोपण अभियान

    CRPF व सामाजिक संस्था के संयुक्त प्रयास से वृहद पौधारोपण अभियान

    “सबका साथ हो, गंगा साफ हो” — कांवरियों का स्वच्छता संदेश

    “सबका साथ हो, गंगा साफ हो” — कांवरियों का स्वच्छता संदेश

    रोजगार मेले में 53 दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिला रोजगार

    रोजगार मेले में 53 दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिला रोजगार

    विश्वकर्मा मैरिज लॉन का भव्य शुभारंभ

    विश्वकर्मा मैरिज लॉन का भव्य शुभारंभ

    स्वामी शिवानंद महाराज की 131वीं जयंती पर भव्य आयोजन

    स्वामी शिवानंद महाराज की 131वीं जयंती पर भव्य आयोजन

    मिशन समाज सेवा की पहल से बढ़ी संवेदनशीलता, स्थानीय लोगों में खुशी की लहर

    मिशन समाज सेवा की पहल से बढ़ी संवेदनशीलता, स्थानीय लोगों में खुशी की लहर