सप्तमी पर मां दुर्गा के जयकारों से गूंजा चौबेपुर पंडाल

प्रियदर्शिनी दुर्गा पूजा पंडाल बना श्रद्धा और आकर्षण का केंद्र

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय 

चौबेपुर (वाराणसी) : शारदीय नवरात्र की सप्तमी तिथि पर सोमवार को चौबेपुर क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय हो गया। मंदिरों और पंडालों में सुबह से देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मां दुर्गा की पूजा-अर्चना, हवन-कीर्तन और भजन से पूरा वातावरण गूंजायमान रहा।

चौबेपुर कस्बे में प्रियदर्शिनी दुर्गा पूजा समिति द्वारा मां मीनाक्षी मंदिर की तर्ज पर तैयार किए गए भव्य पंडाल का उद्घाटन समिति अध्यक्ष आकाश गुप्ता और महामंत्री सुनील चौबे ने विधिविधान से किया। रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक सजावट से सुसज्जित यह पंडाल श्रद्धालुओं के आकर्षण का मुख्य केंद्र बना हुआ है। ग्रामीण अंचल में इसे अब तक का सबसे बड़ा और भव्य पंडाल माना जा रहा है।

चौबेपुर बाजार स्थित पंडाल में सैयदराजा विधायक सुशील सिंह पहुंचे और मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया। समिति ने उनका स्वागत अंग वस्त्र और माता की छायाचित्र भेंट कर किया।

सप्तमी पर कैथी, नरपतपुर, धौरहरा, गौराउपरवार, विरनाथीपुर, सोनबरसा, डुबकियां, अजांव और चंद्रावती समेत कई गांवों में हवन-पूजन, भजन-कीर्तन, देवी जागरण और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। श्रद्धालु देर रात तक भक्ति में लीन रहे।

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए थानाध्यक्ष अजीत कुमार वर्मा पुलिस बल के साथ क्षेत्र में लगातार भ्रमण करते रहे। यातायात व्यवस्था को भी सुचारू बनाए रखा गया।

मान्यता है कि सप्तमी से मां दुर्गा की प्रतिमाओं के पट खोलकर नियमित आराधना का क्रम शुरू होता है। इस दिन की पूजा से शक्ति, समृद्धि और सुख-शांति की प्राप्ति होती है। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की आराधना कर जगत कल्याण की कामना की।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    रुस्तमपुर स्थित निजी अस्पताल का किया गया निरीक्षण, पंजीकरण न होने की बात आई सामने; पुलिस भी कर रही मामले की जांच   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। रुस्तमपुर स्थित एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह