भटके बालक को पुलिस व क्षेत्र पंचायत सदस्य ने परिजनों से मिलवाया

भटके बालक को पुलिस व क्षेत्र पंचायत सदस्य ने परिजनों से मिलवाया

 चोलापुर (वाराणसी) : चोलापुर थाना क्षेत्र के उदयपुर (बहलोलपुर) में सोमवार दोपहर 9 वर्षीय मंदबुद्धि बालक भटककर सड़क पर घूमता हुआ मिला। स्थानीय क्षेत्र पंचायत सदस्य अजय चौबे और चोलापुर पुलिस की तत्परता से मात्र एक घंटे में ही बच्चे को सकुशल परिजनों से मिलवा दिया गया।

जानकारी के अनुसार जंसा थाना क्षेत्र के ऊंचेगांव निवासी ऋषभगिरी (9) अपने परिवार के साथ चोलापुर क्षेत्र में रिश्तेदारी में आया था। इसी दौरान अचानक घर से निकलकर करीब एक किलोमीटर दूर नहर की ओर पहुंच गया। रास्ता भटकने और मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह कुछ बता नहीं पा रहा था।

आसपास के लोगों ने बच्चे से पूछताछ की, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। मौके पर पहुंचे क्षेत्र पंचायत सदस्य अजय चौबे बच्चे को अपने घर ले गए और भोजन कराया। इसके बाद उन्होंने चंदापुर चौकी प्रभारी अभिजीत सिंह को मामले की जानकारी दी। पुलिस व क्षेत्र पंचायत सदस्य द्वारा सोशल मीडिया पर सूचना प्रसारित करने के बाद बच्चे के पिता धीरज गिरी चौकी पहुंचे और बेटे को सकुशल पाकर राहत महसूस की।

परिजनों ने पुलिस और क्षेत्र पंचायत सदस्य का आभार जताया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    चौबेपुर फील्ड के पास देर रात हुआ हादसा, स्थानीय लोगों ने उठाए सड़क सुरक्षा पर सवाल; आखिर कब भरेगा जानलेवा गड्ढा?     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)।…

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    चिरईगांव में 58 किसानों को चना, मटर और सरसों के निशुल्क मिनी किट वितरित; आधुनिक खेती और संतुलित उर्वरक प्रयोग पर दिया जोर     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन