किसान और युवा आत्मनिर्भर भारत की रीढ़ : अखण्ड प्रताप सिंह
चौबेपुर (वाराणसी) : आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत सोमवार को चौबेपुर मंडल की कार्यशाला संपन्न हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष अखण्ड प्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता की राह पर तेजी से अग्रसर है।
उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं गांव-गांव तक पहुंच रही हैं और हर वर्ग को इसका लाभ मिल रहा है। आत्मनिर्भर भारत केवल आर्थिक मजबूती तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, कृषि सुधार और स्वरोजगार सभी क्षेत्रों में प्रगति का संकल्प है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि किसान और गांव आत्मनिर्भर भारत की असली रीढ़ हैं। ग्रामीण अर्थव्यवस्था के मजबूत हुए बिना आत्मनिर्भरता का सपना अधूरा रहेगा। युवाओं को सरकारी योजनाओं से जोड़कर उन्हें स्वरोजगार की दिशा में अग्रसर करना ही भाजपा का मुख्य लक्ष्य है।





