खंड स्नातक व खंड शिक्षक निर्वाचन की तैयारियों पर मंडलायुक्त ने की समीक्षा  

खंड स्नातक व खंड शिक्षक निर्वाचन की तैयारियों पर मंडलायुक्त ने की समीक्षा

वाराणसी : कमिश्नरी सभागार में सोमवार को मंडलायुक्त एस. राजलिंगम की अध्यक्षता में खंड स्नातक एवं खंड शिक्षक निर्वाचन की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित हुई। इसमें वाराणसी मंडल के साथ जुड़े सभी आठ जिलों—बलिया, गाजीपुर, चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर, भदोही और जौनपुर के एडीएम तथा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारी वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए।

बैठक में मंडलायुक्त ने निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण और मतदेय स्थलों के संशोधन प्रस्तावों की जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में वही व्यक्ति पंजीकृत होगा जो भारत का नागरिक हो, संबंधित क्षेत्र का सामान्य निवासी हो और 1 नवंबर 2025 से तीन वर्ष पूर्व किसी विश्वविद्यालय से स्नातक या समकक्ष योग्यता प्राप्त कर चुका हो।

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के संदर्भ में उन्होंने कहा कि पात्रता के लिए व्यक्ति को क्षेत्र के विनिर्दिष्ट शिक्षण संस्थानों में कम से कम तीन वर्ष तक सतत या विच्छिन्न रूप से पूर्णकालिक अध्यापन कार्य करना आवश्यक है। अंशकालिक शिक्षक इस प्रक्रिया से वंचित रहेंगे।

मंडलायुक्त ने फार्म-19 के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया की जानकारी देते हुए कहा कि आवेदन के साथ शैक्षणिक संस्थान के प्रमुख द्वारा नियुक्ति प्रमाणपत्र अनिवार्य रूप से संलग्न करना होगा। मिथ्या सूचना देने पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा-31 के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों और पुनरीक्षण कार्यक्रम से राजनीतिक दलों को अवगत कराया गया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के आश्रम में किया योगाभ्यास, बुजुर्गों को नियमित योग अपनाने की दी सलाह   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  SHREE 7NEWS, वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के…

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का लिया संकल्प   रिपोर्ट : विवेक राय SHREE 7NEWS, वाराणसी। खरगीपुर पियरी स्थित भगवती धाम इंटर कॉलेज में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले पर प्रशासन सख्त, जांच के दिए गए निर्देश

    पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले पर प्रशासन सख्त, जांच के दिए गए निर्देश

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास