डीएम ने किया ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण
वाराणसी : जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने सोमवार को तहसील सदर स्थित नवनिर्मित ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी, फायर एक्सटिंग्विशर, साफ-सफाई और मशीनों के रखरखाव की विस्तार से समीक्षा की।
निरीक्षण के बाद वेयरहाउस को पुनः सील किया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाए और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं।
इस अवसर पर भाजपा, कांग्रेस, सपा, अपना दल (एस) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रतिनिधि, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी सदर तथा जिला सूचना विज्ञान अधिकारी भी उपस्थित रहे।





