सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

चौबेपुर फील्ड के पास देर रात हुआ हादसा, स्थानीय लोगों ने उठाए सड़क सुरक्षा पर सवाल; आखिर कब भरेगा जानलेवा गड्ढा?

रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर क्षेत्र में सड़क किनारे बने बड़े गड्ढे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोमवार देर रात चौबेपुर फील्ड के समीप चौबेपुर से वाराणसी की ओर जा रहा एक टेंपो अचानक सड़क के गड्ढे में चला गया। इससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पीपल के पेड़ से टकरा गया। हादसे में टेंपो सवार छह लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए नरपतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल, वाराणसी रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क पर बने गड्ढे को लेकर चिंता जताई। उनका कहना है कि इस स्थान पर आए दिन बाइक, साइकिल और अन्य वाहन सवार असंतुलित होकर गिरते हैं और चोटिल होते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ दिन पूर्व दो टीवी न्यूज पत्रकार भी इसी स्थान पर गिरकर घायल हुए थे, जिसकी खबर समाचार पत्रों में भी प्रकाशित हुई थी। इसके बावजूद सवाल यह है कि क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जा रहा है? क्या संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों की नजर अब तक इस गड्ढे पर नहीं पड़ी?

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर बने गड्ढे के कारण रात के समय दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है। ऐसे में यदि समय रहते इसकी मरम्मत नहीं कराई गई तो क्या यह गड्ढा किसी बड़े और गंभीर हादसे का कारण नहीं बन सकता? ग्रामीणों ने प्रशासन एवं संबंधित विभाग से तत्काल मौके का निरीक्षण कर गड्ढे की मरम्मत कराने तथा सड़क को सुरक्षित बनाने की मांग की है, ताकि क्षेत्र में आवागमन सुगम और सुरक्षित हो सके।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    चिरईगांव में 58 किसानों को चना, मटर और सरसों के निशुल्क मिनी किट वितरित; आधुनिक खेती और संतुलित उर्वरक प्रयोग पर दिया जोर     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय…

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    गंगा की तलहटी से निकाला गया करीब 100 किलो कपड़ा व कचरा, श्रद्धालुओं से नदी में कपड़े न छोड़ने की अपील   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। मां गंगा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन