चौबेपुर रामलीला में हुआ ‘लक्ष्मण शक्ति’ प्रसंग का भव्य मंचन, दर्शक हुए भावविभोर

चौबेपुर रामलीला में हुआ ‘लक्ष्मण शक्ति’ प्रसंग का भव्य मंचन, दर्शक हुए भावविभोर

 रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। श्री रामलीला समिति, चौबेपुर के तत्वावधान में चल रही रामलीला मंचन श्रृंखला में मंगलवार की रात लक्ष्मण शक्ति लीला का अद्भुत और मनोहारी मंचन हुआ। मंचन के दौरान दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी और हर दृश्य पर तालियों की गड़गड़ाहट से वातावरण गूंजता रहा।

लीला में दर्शाया गया कि भगवान श्रीराम सुग्रीव और जामवंत के साथ बैठकर लंका विजय की रणनीति बनाते हैं। राम ने वानर सेना को लंका पर चढ़ाई का आदेश दिया। जैसे ही वानर सेना लंका के द्वार तक पहुंची, रावण के दूतों ने उसे इसकी सूचना दी। क्रोधित रावण ने तत्काल अपने पराक्रमी पुत्र मेघनाद को युद्ध के लिए भेजा।

मंच पर राक्षस सेना का प्रवेश होते ही रामादल में हलचल मच गई। वानर और राक्षसों के बीच भयंकर संग्राम प्रारम्भ हो गया। मेघनाद के प्रचंड आक्रमण से वानर सेना में हाहाकार मच गया। यह देख भगवान श्रीराम के आदेश पर लक्ष्मण युद्धभूमि में उतरे। दोनों वीरों के बीच हुए भीषण युद्ध का मंचन इतना जीवंत था कि दर्शक खुद को युद्धभूमि का हिस्सा महसूस कर रहे थे। जब मेघनाद के सारे अस्त्र विफल हो गए तो उसने अमोघ शक्ति बाण का प्रयोग किया, जो लक्ष्मण को लगा। बाण लगते ही लक्ष्मण मूर्छित होकर भूमि पर गिर पड़े।

लक्ष्मण को मूर्छित देख भगवान श्रीराम व्याकुल होकर विलाप करने लगे। जिसे देख विभीषण ने बताया कि यह शक्तिबाण है और इसका उपचार केवल लंका निवासी सुषैन वैद्य ही कर सकते हैं। तत्पश्चात, हनुमान जी वैद्य की सलाह पर द्रोण पर्वत से संजीवनी बूटी लेकर आए। संजीवनी के स्पर्श से लक्ष्मण की मूर्छा दूर हुई और पूरा वातावरण ‘जय श्रीराम’ व ‘जय हनुमान’ के जयकारों से गूंज उठा।

इस लीला का मंचन देखकर उपस्थित भक्तजन भावविभोर हो उठे। मंचन के हर दृश्य को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो त्रेतायुग जीवंत हो उठा हो।

इस अवसर पर क्षेत्र के प्रमुख लोग—एडवोकेट कालिका प्रसाद जायसवाल, अध्यक्ष श्याम मोहन गुप्ता, बबलू, प्रदीप सेठ, राजू सोनी, राहुल सेठ, भूपेंद्र गुप्ता, कटरु सेठ, पिंटू सेठ, अजय जायसवाल, सुरेंद्र गुप्ता समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।रामलीला समिति द्वारा पूरे आयोजन की आकर्षक सज्जा और व्यवस्थित प्रबंधन की विशेष सराहना हुई।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    चौबेपुर फील्ड के पास देर रात हुआ हादसा, स्थानीय लोगों ने उठाए सड़क सुरक्षा पर सवाल; आखिर कब भरेगा जानलेवा गड्ढा?     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)।…

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    चिरईगांव में 58 किसानों को चना, मटर और सरसों के निशुल्क मिनी किट वितरित; आधुनिक खेती और संतुलित उर्वरक प्रयोग पर दिया जोर     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन