महाअष्टमी पर चौबेपुर और गरथौली में उमड़ा आस्था का सैलाब

गरथौली और चौबेपुर में सजाए गए आकर्षक पंडाल, दिनभर लगा श्रद्धालुओं का तांता

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी पर सोमवार को चौबेपुर क्षेत्र भक्ति और उल्लास से सराबोर रहा। मां महागौरी की पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही मंदिरों और पंडालों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। गरथौली और चौबेपुर बाजार सहित कई गांवों के पंडाल आकर्षण का केंद्र बने रहे।

श्री दुर्गा पूजनोत्सव समिति, गरथौली की ओर से मूर्ति स्थापना और पूजा-अनुष्ठान के बाद रात्रि में मां भगवती भजन एवं कव्वाली का आयोजन किया गया। वाराणसी के कलाकार पप्पू लहरी और रूखशाना बानो ने भक्ति गीतों से भक्तों को भावविभोर कर दिया। समिति अध्यक्ष रमेश यादव और संस्थापक कैलाशनाथ सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात भव्य जागरण का आयोजन होगा।

श्री दुर्गा पूजनोत्सव समिति, गरथौली

 

वहीं, जय मां दुर्गा पूजा समिति, भगवतीपुर पावर हाउस (गरथौली) की ओर से भी प्रथम वर्ष में भव्य प्रतिमा स्थापित की गई। पंडाल को विद्युत सज्जा और तोरणद्वार से आकर्षक रूप दिया गया। समिति पदाधिकारी गोलू यादव, सतीश यादव, गोपाल यादव समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं की सेवा में सक्रिय भूमिका निभाई।

 

जय मा दुर्गा पूजा समिति, भगवतीपुर पावर हाउस (गरथौली)

चौबेपुर बाजार स्थित प्रियदर्शनी दुर्गा पूजा समिति का पंडाल महाअष्टमी पर लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। विद्युत सज्जा और भव्य मां मीनाक्षी देवी मंदिर के तर्ज पर बना पंडाल एवं दिव्य प्रतिमा को देखने के लिए दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। श्रद्धालु पंडर को निहारते एवं उसकी प्रशंसा करते नहीं थक रहे है।समिति की ओर से प्रसाद वितरण और भंडारे की भी व्यवस्था की गई।

प्रियदर्शनी दुर्गा पूजा समिति चौबेपुर

 

महाअष्टमी के अवसर पर कैथी, धौरहरा, चंद्रावती, डुबकियां, उमरहाँ, सोनबरसा सहित ग्रामीण इलाकों के पंडालों में भीड़ उमड़ी रही। वहीं मां नेपाली धाम, छीतमपुर में सुबह से देर रात तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिर परिसर में मेले जैसा दृश्य रहा।

दुर्गा पूजा समिति धौरहरा

वहीं पूरे चौबेपुर क्षेत्र में महाअष्टमी के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। गरथौली से लेकर चौबेपुर बाजार और गांव-गांव तक दुर्गा पंडालों में मां के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    उद्धव फाउंडेशन की श्री राधा-कृष्ण स्वरूप सज्जा प्रतियोगिता में बाल प्रतिभाओं ने बिखेरी भक्ति और कला की छटा, आठ घंटे तक चला आयोजन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी।…

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    चौबेपुर फील्ड के पास देर रात हुआ हादसा, स्थानीय लोगों ने उठाए सड़क सुरक्षा पर सवाल; आखिर कब भरेगा जानलेवा गड्ढा?     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र