धौरहरा से कैंट तक बस सेवा बंद, कांग्रेस ने दिया अल्टीमेटम

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने एडीएम प्रशासन को सौंपा ज्ञापन, एक सप्ताह में परिचालन न शुरू हुआ तो होगा धरना-प्रदर्शन

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। धौरहरा से वाराणसी कैंट तक चलने वाली छह सरकारी बसों का परिचालन एक माह से बंद है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को शहर आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को जिलाधिकारी वाराणसी को संबोधित ज्ञापन एडीएम प्रशासन को सौंपा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस नेता अशोक कुमार सिंह एडवोकेट ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर बस सेवा पुनः शुरू नहीं हुई तो कांग्रेस कार्यकर्ता धौरहरा चौराहे पर वृहद धरना-प्रदर्शन करेंगे।

एडीएम प्रशासन ने आश्वासन दिया कि बसों का परिचालन जल्द ही शुरू कराया जाएगा।

ज्ञापन सौंपने वालों में अशोक कुमार सिंह एडवोकेट जिला उपाध्यक्ष प्रभारी शिवपुर विधानसभा, राजीव कुमार राजू राम जिला उपाध्यक्ष प्रभारी अजगरा विधानसभा, लोकेश सिंह एडवोकेट, युवराज सिंह भावी प्रत्याशी चोलापुर ब्लॉक, मोहसिन खान एडवोकेट, मोहसिन रजा एडवोकेट, श्याम बाबू सिंह, राहुल पटेल एडवोकेट समेत अन्य लोग शामिल रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    उद्धव फाउंडेशन की श्री राधा-कृष्ण स्वरूप सज्जा प्रतियोगिता में बाल प्रतिभाओं ने बिखेरी भक्ति और कला की छटा, आठ घंटे तक चला आयोजन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी।…

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    चौबेपुर फील्ड के पास देर रात हुआ हादसा, स्थानीय लोगों ने उठाए सड़क सुरक्षा पर सवाल; आखिर कब भरेगा जानलेवा गड्ढा?     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र