श्री कृष्ण सुदामा पी.जी. संस्थान में प्रियांका बनी एक दिन की प्राचार्या

मिशन शक्ति के तहत छात्राओं का उत्साहवर्धन और सशक्तिकरण किया गया

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय 

चौबेपुर (वाराणसी)। भंदहाँकला कैथी स्थित श्री कृष्ण सुदामा पी.जी. संस्थान में सोमवार, 29 सितम्बर 2025 को मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्रा प्रियांका बी.ए. पंचम सेमेस्टर को एक दिन के लिए प्राचार्या नियुक्त किया गया। यह अवसर महासप्तमी का था।

संस्थान के चेयरमैन डॉ. विजय यादव ने प्रियांका को पुष्पगुच्छ व मिष्ठान देकर सम्मानित किया और छात्राओं का उत्साह बढ़ाया। प्रियांका ने इस दौरान छात्र-छात्राओं की समस्याएं सुनी और अपने सुझबुझ से उनका समाधान किया। उनके दिशा-निर्देशन में महाविद्यालय के शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुए।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. धनन्जय सिंह ने चेयरमैन डॉ. विजय यादव और वाइस चेयरमैन डॉ. वन्दना यादव का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. सिद्धार्थ (आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज प्राचार्य), श्री सहेन्द्र यादव, डॉ. अशोक यादव, श्री सुनिल यादव, श्री जे.पी. यादव, श्रीमती रंजना यादव, श्रीमती ऊषा यादव, राहुल पाण्डेय, और महमूद अली सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहे।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास और नेतृत्व कौशल विकसित करना था। एक दिन की प्राचार्या नियुक्ति ने छात्राओं में भागीदारी और उत्तरदायित्व की भावना को बढ़ावा दिया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    चौबेपुर फील्ड के पास देर रात हुआ हादसा, स्थानीय लोगों ने उठाए सड़क सुरक्षा पर सवाल; आखिर कब भरेगा जानलेवा गड्ढा?     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)।…

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    चिरईगांव में 58 किसानों को चना, मटर और सरसों के निशुल्क मिनी किट वितरित; आधुनिक खेती और संतुलित उर्वरक प्रयोग पर दिया जोर     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन