नव निर्माण और नव उत्थान का पर्व है महानवमी : संपूर्णा नंद पांडेय
वाराणसी। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय सचिव एवं जय भारत मंच काशी प्रांत के वरिष्ठ महामंत्री संपूर्णा नंद पांडेय ने महानवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व नव शक्ति, नव चेतना, नव निर्माण, नव कल्याण, नव कल्पना, नव ज्योत्सना, नव आराधना, नव भक्ति और नव उत्थान का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि मां भगवती सिद्धिदात्री का आशीर्वाद सभी भक्तों के जीवन को साहस, संतोष, सुख और समृद्धि से परिपूर्ण करे तथा मां की असीम कृपा की वर्षा अनवरत बनी रहे।
पांडेय ने बताया कि महानवमी के दिन हवन और कन्या पूजन का विशेष महत्व है। इस अवसर पर उपवास करने वाले भक्त व्रत का पारण भी करते हैं। हालांकि कई लोग दशमी तिथि को व्रत का समापन करते हैं।




