दानगंज रामलीला में हुआ भक्त हनुमान और प्रभु श्रीराम का मिलन

दानगंज रामलीला में हुआ भक्त हनुमान और प्रभु श्रीराम का मिलन

वाराणसी । चोलापुर क्षेत्र की ऐतिहासिक दानगंज रामलीला में सोमवार को भक्तिभाव और उत्साह से भरा अद्भुत दृश्य मंचित हुआ। आदर्श रामलीला समिति के तत्वावधान में हुए आयोजन में भक्त हनुमान और प्रभु श्रीराम का मिलन मुख्य आकर्षण रहा।

लीला में दिखाया गया कि जब हनुमान जी ब्राह्मण वेष धारण कर प्रभु श्रीराम से परिचित हुए, तो उनका हृदय भक्ति से भर गया। वे श्रीराम के चरणों में गिर पड़े और नतमस्तक हो गए। इसके बाद हनुमान जी ने राम-लक्ष्मण का परिचय सुग्रीव से कराया। तत्पश्चात प्रभु श्रीराम और सुग्रीव ने अग्नि को साक्षी मानकर मित्रता का संकल्प लिया।

सुग्रीव ने सीता माता द्वारा गिराए गए आभूषण प्रभु श्रीराम को दिखाए, जिन्हें देखकर प्रभु ने बाली वध का आश्वासन दिया। मंचन में बाली वध की लीला का सजीव चित्रण किया गया, जिसमें श्रीराम ने अन्याय के प्रतीक बाली का अंत कर सुग्रीव को उनकी पत्नी तथा किष्किंधा का राज्य सौंपा।

इसके उपरांत वर्षा ऋतु के बीतने के बाद सीता माता की खोज हेतु वानर दल को चारों दिशाओं में भेजे जाने का प्रसंग मंचित किया गया।

इस मौके पर समिति अध्यक्ष अनूप गुप्ता, उपाध्यक्ष सोनू चौबे, मिथिलेश बहादुर सिंह, पंकज सिंह, अजय बरनवाल, अंकित बरनवाल, रामनगीना सेठ, सुभाष सेठ, अनुराग बरनवाल और बबलू सेठ सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के आश्रम में किया योगाभ्यास, बुजुर्गों को नियमित योग अपनाने की दी सलाह   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  SHREE 7NEWS, वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के…

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का लिया संकल्प   रिपोर्ट : विवेक राय SHREE 7NEWS, वाराणसी। खरगीपुर पियरी स्थित भगवती धाम इंटर कॉलेज में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले पर प्रशासन सख्त, जांच के दिए गए निर्देश

    पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले पर प्रशासन सख्त, जांच के दिए गए निर्देश

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास