बाइक सवार युवक और अधेड़ गंभीर रूप से घायल

बाइक सवार युवक और अधेड़ गंभीर रूप से घायल

 चोलापुर (वाराणसी)। बनवारीपुर रिंग रोड पर मंगलवार की शाम एक शराबी अधेड़ को बचाने के प्रयास में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में अधेड़ भी बुरी तरह जख्मी हो गया।

चौबेपुर थाना क्षेत्र निवासी अभय पटेल (25) पुत्र रामचंद्र पटेल मंगलवार की शाम अपने ससुराल लक्ष्मणपुर, शिवपुर जा रहे थे। हरिबल्लमपुर रिंग रोड पार कर जैसे ही वह बनवारीपुर एढ़े पहुंचे, तभी सड़क पार कर रहे हरिबल्लमपुर निवासी रानी पटेल (55) को बचाने के दौरान बाइक अनियंत्रित हो गई। युवक ने अधेड़ को टक्कर मार दी और डिवाइडर से भिड़ गया। इससे युवक के सिर व चेहरे पर गंभीर चोट आई, वहीं अधेड़ के चेहरे और पैर में चोटें आईं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, अधेड़ अक्सर नशे की हालत में सड़क पार करता है। सूचना पर पहुंची चोलापुर पुलिस और ग्रामीणों ने दोनों को एंबुलेंस से ट्रामा सेंटर भिजवाया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल युवक की पत्नी लक्ष्मीना पटेल ने बताया कि आठ माह पूर्व ही उनकी शादी हुई थी और मंगलवार को वह अपने ससुराल आ रहे थे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    कृष्ण जन्म प्रसंग पर भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, जयघोष से गूंजा पंडाल

    15 वर्षीय कथावाचक कृष्ण शरण महाराज की भागवत कथा में उमड़ी आस्था की भीड़, झांकी व प्रसाद वितरण के साथ हुआ समापन   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)  चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर…

    कैथी टोल प्लाजा पर योगगुरु बाबा रामदेव का भव्य स्वागत, शांति और योग का दिया संदेश

    वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा वातावरण, अंतरराष्ट्रीय तनाव पर बोले—संवाद ही समाधान का मार्ग   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) चौबेपुर (वाराणसी): मऊ से वाराणसी की ओर जा रहे योगगुरु बाबा रामदेव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कृष्ण जन्म प्रसंग पर भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, जयघोष से गूंजा पंडाल

    कृष्ण जन्म प्रसंग पर भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, जयघोष से गूंजा पंडाल

    नमामि गंगे अभियान के तहत विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नमामि गंगे अभियान के तहत विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    कैथी टोल प्लाजा पर योगगुरु बाबा रामदेव का भव्य स्वागत, शांति और योग का दिया संदेश

    कैथी टोल प्लाजा पर योगगुरु बाबा रामदेव का भव्य स्वागत, शांति और योग का दिया संदेश

    शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा का संगम: ‘यथार्थ-2026’ ने रचा नया इतिहास

    शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा का संगम: ‘यथार्थ-2026’ ने रचा नया इतिहास

    दिनदहाड़े कैंपस में खून: यूपी कॉलेज में छात्र की गोली मारकर हत्या, वाराणसी में सनसनी

    दिनदहाड़े कैंपस में खून: यूपी कॉलेज में छात्र की गोली मारकर हत्या, वाराणसी में सनसनी

    कैथी संगम पर गूंजा ‘हर-हर महादेव’, विश्व शांति हेतु हुआ भव्य दुग्धाभिषेक

    कैथी संगम पर गूंजा ‘हर-हर महादेव’, विश्व शांति हेतु हुआ भव्य दुग्धाभिषेक