दशहरा व भारत मिलाप पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, चौबेपुर में RAF तैनात

दशहरा व भारत मिलाप पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, चौबेपुर में RAF तैनात

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय 

चौबेपुर (वाराणसी)। दशहरा और भारत मिलाप के मौके पर भीड़भाड़ और रौनक से गुलजार रहने वाले चौबेपुर क्षेत्र में इस बार सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन ने संभावित भीड़ व संवेदनशीलता को देखते हुए रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) की तैनाती कर दी है।

 

चौबेपुर थाने के उपनिरीक्षक राजेंद्र यादव ने बताया कि नवमी से लेकर भारत मिलाप तक हर दिन RAF और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम पूरे क्षेत्र पर नजर रखेगी। विशेष रूप से इस बार भारत मिलाप के दिन जुमे की नमाज पड़ने के कारण अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। थाने की फोर्स के अलावा RAF की टुकड़ियां भीड़ नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय रहेंगी।

 

चौबेपुर बाजार के साथ-साथ आसपास के प्रमुख पूजा पंडालों—प्रियदर्शिनी दुर्गा पूजा समिति, गरथौली, बीरनाथीपुर, डुबकियां और मुरारी दुर्गा पूजा समितियों—में भी पुलिस बल की विशेष तैनाती की गई है। हर पंडाल पर महिला-पुरुष पुलिसकर्मी लगाए गए हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

 

हर साल की तरह इस बार भी चौबेपुर बाजार में लगने वाला मेला और रावण दहन का कार्यक्रम बड़ी संख्या में लोगों को आकर्षित करेगा। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने सभी पूजा समितियों को पहले से अलर्ट कर दिया है। समितियों के स्वयंसेवकों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या उपद्रव की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें।

 

उधर, पूजा समितियां भी लगातार घोषणाओं के माध्यम से भक्तों और आम नागरिकों से अपील कर रही हैं कि वे शांति बनाए रखें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। समिति पदाधिकारियों ने साफ कहा है कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रशासन सख्ती से निपटेगा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बारात के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

    शव सड़क पर रख ग्रामीणों ने लगाया जाम, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग     वाराणसी। सिंधोरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर (चकदुल्ला) इलाके में बारात के दौरान हुए विवाद ने…

    जनसुनवाई में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं

    बिजली, भूमि विवाद और स्थानांतरण समेत 68 मामलों के निस्तारण हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश वाराणसी। कैन्ट विधानसभा क्षेत्र के विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने बुधवार को गुरुधाम स्थित प्रधानमंत्री नरेंद्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बारात के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

    बारात के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

    जनसुनवाई में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं

    जनसुनवाई में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं

    नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

    नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

    गंगा थीम और शिवलिंग स्वरूप में बनेगा नगर निगम का नया सदन भवन

    गंगा थीम और शिवलिंग स्वरूप में बनेगा नगर निगम का नया सदन भवन

    ओटीएस-2026 योजना को सफल बनाने के लिए वीडीए सख्त

    ओटीएस-2026 योजना को सफल बनाने के लिए वीडीए सख्त

    वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ