वाराणसी में भरत मिलाप नाटी ईमली के दौरान यातायात डायवर्जन 

वाराणसी में भरत मिलाप नाटी ईमली के दौरान यातायात डायवर्जन 

वाराणसी। ऐतिहासिक भरत मिलाप नाटी इमली का पर्व इस वर्ष भी 3 अक्तूबर 2025 को बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। त्योहार को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी की यातायात शाखा ने ट्रैफिक व्यवस्था संबंधी निर्देश जारी किए हैं। यह विशेष ट्रैफिक डायवर्जन योजना 3 अक्तूबर को सुबह 11 बजे से लेकर कार्यक्रम समाप्त होने तक प्रभावी रहेगी।

यातायात व्यवस्था इस प्रकार रहेगी : पिपलानी कटरा तिराहे से नाटी इमली की ओर कोई वाहन नहीं जा सकेगा। इन वाहनों को मैदागिन चौराहा और लहुराबीर चौराहा की ओर भेजा जाएगा।

वीसी आवास से नाटी इमली की ओर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। वाहनों को लकड़मंडी तिराहे की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

रामकटोरा चौराहा से अन्नपूर्णा रेस्टोसेंट/बोडलिया बाग गली होते हुए नाटी इमली की ओर वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। इन वाहनों को प्रदीप होटल कट की ओर भेजा जाएगा।

चौकाघाट पुलिस चौकी के पास स्थित काली माता मंदिर तिराहा से नाटी इमली जाने वाले वाहन गोलगड्डा तिराहा या चौकाघाट चौराहा की ओर मोड़े जाएंगे।

लेबर चौराहा से नाटी इमली की ओर वाहनों का प्रवेश पूर्णतः बंद रहेगा। वाहनों को पानी टंकी चौकाघाट पुलिस चौकी की ओर वापस कर दिया जाएगा।

लोहटिया तिराहा से डीएवी कॉलेज होते हुए नाटी इमली की ओर वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। इन्हें मैदागिन या कबीरचौरा की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

दारानगर तिराहे से डीएवी कॉलेज होकर नाटी इमली जाने वाले वाहनों को भी अनुमति नहीं दी जाएगी।

यातायात पुलिस ने जनपदवासियों, श्रद्धालुओं और दर्शनार्थियों से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों और डायवर्जन व्यवस्था का पालन करते हुए सहयोग करें, ताकि यह धार्मिक उत्सव शांतिपूर्वक और व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हो सके।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    चौबेपुर फील्ड के पास देर रात हुआ हादसा, स्थानीय लोगों ने उठाए सड़क सुरक्षा पर सवाल; आखिर कब भरेगा जानलेवा गड्ढा?     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)।…

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    चिरईगांव में 58 किसानों को चना, मटर और सरसों के निशुल्क मिनी किट वितरित; आधुनिक खेती और संतुलित उर्वरक प्रयोग पर दिया जोर     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन