चौबेपुर मेले में उमड़ा जनसैलाब, रावण दहन व पत्रकार सम्मान बना आकर्षण

चौबेपुर मेले में उमड़ा जनसैलाब, रावण दहन व पत्रकार सम्मान बना आकर्षण

 रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय 

चौबेपुर (वाराणसी)। नवरात्रि के पावन पर्व का समापन विजयदशमी की धूमधाम के साथ चौबेपुर मेला मैदान में हुआ। इस दौरान श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। भगवान श्रीराम-लक्ष्मण की झांकियों और प्रियदर्शनी माँ दुर्गा पूजा समिति द्वारा स्थापित भव्य दुर्गा पंडाल में माता रानी के दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने माँ दुर्गा के विग्रह का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक स्वरूप रावण दहन ने कार्यक्रम में रोमांच और उत्साह का संचार किया। पूरा मेला क्षेत्र जयकारों और आतिशबाजी से गूंज उठा।

आयोजन की बागडोर प्रियदर्शनी माँ दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों ने संभाली। समिति के अध्यक्ष आकाश गुप्ता, उपाध्यक्ष प्रीत जायसवाल, कोषाध्यक्ष राकेश सोनकर और महामंत्री सुनील चौबे सहित अन्य पदाधिकारियों ने श्रद्धालुओं और अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा पत्रकारों का सम्मान समारोह। समिति पदाधिकारियों ने वरिष्ठ पत्रकार श्रीकांत उपाध्याय, दुर्गेश यादव, विरेंद्र प्रताप उपाध्याय, अनिल मौर्य, शाहिद आलम, मुकेश कुमार, एवं विशाल सहित अन्य पत्रकारों को अंगवस्त्र व पेन-डायरी भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर चौबेपुर के लोकप्रिय ग्राम प्रधान राघवेंद्र जायसवाल (गोलू) भी विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज और संस्कृति की धड़कन होते हैं और यह सम्मान उनके अमूल्य योगदान का प्रतीक है।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चौबेपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार वर्मा पुलिस बल के साथ लगातार मुस्तैद रहे। जगह-जगह चेकिंग प्वाइंट और चकबंदी की व्यवस्था से श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल मिला।

दिनभर मेला क्षेत्र में खरीदारी, पूजा-अर्चना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। बीच-बीच में हुई बारिश ने खलल डालने की कोशिश की, लेकिन श्रद्धालुओं का उत्साह और उमंग और भी बढ़ता गया।

कार्यक्रम के समापन पर समिति पदाधिकारियों ने विजयदशमी की शुभकामनाएं दीं और भविष्य में इसे और भी भव्य रूप से आयोजित करने का संकल्प लिया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    रुस्तमपुर स्थित निजी अस्पताल का किया गया निरीक्षण, पंजीकरण न होने की बात आई सामने; पुलिस भी कर रही मामले की जांच   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। रुस्तमपुर स्थित एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह