गांधी-शास्त्री जयंती पर बच्चों में बांटी शिक्षण सामग्री

नेशनल इक्वल पार्टी ने मनाया शिक्षा-स्वच्छता दिवस

 

भरालाई शिवपुर (वाराणसी)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर बुधवार को नेशनल इक्वल पार्टी की ओर से शिक्षा-स्वच्छता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन पार्टी के केंद्रीय कार्यालय विवेकपुरम, भरालाई शिवपुर स्थित परिसर में किया गया।

 

इस अवसर पर पार्टी अध्यक्ष शशिप्रताप सिंह ने कहा कि गांधी और शास्त्री जैसे महान नेताओं के जीवन से हमें सादगी, अनुशासन और सेवा भाव की सीख मिलती है। उन्होंने बताया कि पार्टी हर वर्ष इस दिन बच्चों में शिक्षण सामग्री वितरित कर शिक्षा के प्रति उनकी रुचि बढ़ाने का कार्य करती है।

“अभाववश पढ़ाई से वंचित बच्चों को शिक्षित करना ही हमारा उद्देश्य है।” – शशिप्रताप सिंह

 

कार्यक्रम में बच्चों का स्वागत कॉपी, पेन, पेंसिल और मिठाई देकर किया गया। बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक सामग्री ग्रहण की और शिक्षा के प्रति प्रेरणा व्यक्त की।

 

इस मौके पर पार्टी प्रवक्ता प्रकाश जायसवाल, समाजसेवी डैम्पी तिवारी उर्फ बाबा तिवारी, शरद सिंह बिनु, दिनेश पटेल, ज्ञानचंद पटेल, राजू पटेल, दिनेश श्रीवास्तव, सतेंद्र सिंह, बिजेंद्र पाल, गोलू सिंह, सूरज यादव, दिनेश यादव (गायक), विजय बहादुर यादव, रामनाथ मौर्य, दीपक यादव और अरविंद सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

 

कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और शास्त्री जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पांच दिन बाद सकुशल घर लौटा कुलदीप

    सोशल मीडिया पर परिजनों की बेबसी देख बदला मन, सारनाथ से परिजनों को दी सूचना   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर थाना क्षेत्र के धौरहरा टिकरा गांव से…

    14 मई तक मिलेगा मई माह का मुफ्त राशन

    खाद्य आयुक्त के निर्देश पर बढ़ी वितरण अवधि, सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक होगा वितरण   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) चौबेपुर (वाराणसी)। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पांच दिन बाद सकुशल घर लौटा कुलदीप

    पांच दिन बाद सकुशल घर लौटा कुलदीप

    14 मई तक मिलेगा मई माह का मुफ्त राशन

    14 मई तक मिलेगा मई माह का मुफ्त राशन

    जंसा बाजार में पुलिस का चक्रव्यूह अभियान

    जंसा बाजार में पुलिस का चक्रव्यूह अभियान

    जिला जेल में महिला बंदियों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

    जिला जेल में महिला बंदियों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

    चकबंदी कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

    चकबंदी कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

    काशी से डिजिटल जनगणना-2026 का शुभारंभ

    काशी से डिजिटल जनगणना-2026 का शुभारंभ