छितौना कांड: मारपीट में घायल छोटू राजभर ने तीन माह बाद तोड़ा दम, गांव में तनाव

छितौना कांड: मारपीट में घायल छोटू राजभर ने तीन माह बाद तोड़ा दम, गांव में तनाव

वाराणसी। तीन महीने पहले मारपीट में घायल हुए छोटू राजभर (45) की बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान गुरुवार की देर रात मौत हो गई। उनकी मौत से चिरईगांव क्षेत्र के छितौना गांव में तनाव का माहौल है।

बीते 5 जुलाई को निराश्रित गोवंश को लेकर गांव में विवाद हुआ था। दोनों पक्षों में हुई मारपीट में पांच लोग घायल हुए थे। इनमें गंभीर घायलों का इलाज बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में चल रहा था। अधिकांश लोग स्वस्थ होकर घर लौट गए, लेकिन छोटू राजभर जिंदगी और मौत से जूझते रहे। गुरुवार रात उन्होंने दम तोड़ दिया।

इस घटना में आरोपी भाजपा बूथ अध्यक्ष संजय सिंह भी घायल हुआ था। पुलिस ने उसे दो अक्तूबर को पं. दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल से गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उसके दोनों बेटे पहले से ही जेल में बंद हैं।

घटना के बाद मामले ने राजनीतिक रंग भी ले लिया था। सुभासपा और करणी सेना ने शक्ति प्रदर्शन किया था। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए प्रशासन ने एसआइटी गठित कर जांच शुरू कराई थी।

छोटू राजभर की मौत की सूचना पर गांव में माहौल गर्म है। चौबेपुर पुलिस की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि दाह संस्कार सराय मोहाना घाट पर होगा। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सम्पूर्ण समाधान दिवस में 109 शिकायतें, केवल 5 का निस्तारण

    जमीन विवाद, अवैध कब्जा और पेयजल समस्या रही प्रमुख; एसडीएम ने दिए जांच के निर्देश   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) पिंडरा (वाराणसी): तहसील सभागार पिंडरा में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस…

    शहीद दिवस पर रक्तदान शिविर, 22 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

    वल्लभाचार्य पाण्डेय ने किया 108वां रक्तदान, आशा ट्रस्ट की पहल सराहनीय   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) चौबेपुर (वाराणसी): अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहादत दिवस के अवसर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सम्पूर्ण समाधान दिवस में 109 शिकायतें, केवल 5 का निस्तारण

    सम्पूर्ण समाधान दिवस में 109 शिकायतें, केवल 5 का निस्तारण

    शहीद दिवस पर रक्तदान शिविर, 22 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

    शहीद दिवस पर रक्तदान शिविर, 22 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

    कृष्ण की बाल लीलाओं से भक्तिमय हुआ कथा पंडाल, श्रद्धालु भावविभोर

    कृष्ण की बाल लीलाओं से भक्तिमय हुआ कथा पंडाल, श्रद्धालु भावविभोर

    सीआरपीएफ मुख्यालय में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, जवानों के मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष जोर

    सीआरपीएफ मुख्यालय में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, जवानों के मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष जोर

    शाहपुर के पास लोडिंग ऑटो पलटा, चालक घायल

    शाहपुर के पास लोडिंग ऑटो पलटा, चालक घायल

    21 करोड़ के जीएसटी फ्रॉड का खुलासा, फरार अभियुक्त पंजाब से गिरफ्तार