मिशन शक्ति अभियान में सक्रिय महिला पुलिस, दुर्गा पंडालों में महिलाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

मिशन शक्ति अभियान में सक्रिय महिला पुलिस, दुर्गा पंडालों में महिलाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

वाराणसी। सिंधोरा थाना क्षेत्र में लेडी सब इंस्पेक्टर दीप्ती शर्मा और महिला कांस्टेबल संध्या पांडेय इन दिनों मिशन शक्ति अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में जुटी हुई हैं। शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर दुर्गा पंडालों का दौरा कर वे महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन के महत्व के बारे में जागरूक कर रही हैं।

थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र कुमार त्रिपाठी के निर्देशन और पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के आदेशानुसार चल रहे इस अभियान (फेज-5.0) को लेकर क्षेत्रीय जनता महिला पुलिस कर्मियों के कार्यों की खुलकर सराहना कर रही है।

दीप्ती शर्मा और उनकी टीम महिलाओं को यूपी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “मिशन शक्ति” के बारे में विस्तार से जानकारी देती हैं। साथ ही उन्हें सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबर जैसे 1090, 1098, 1076, 1930, 100, 112, 102 और 181 की जानकारी भी उपलब्ध कराती हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत सहायता ली जा सके।

लेडी सब इंस्पेक्टर दीप्ती शर्मा ने बताया कि मिशन शक्ति का उद्देश्य केवल सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं में आत्मविश्वास जगाना और उन्हें स्वावलंबन की राह पर आगे बढ़ाना भी है। उन्होंने कहा कि पुलिस की जिम्मेदारी केवल कानून-व्यवस्था तक नहीं, बल्कि समाज की जागरूकता बढ़ाने तक भी है।

सिंधोरा थाना पुलिस की यह पहल नवरात्रि जैसे धार्मिक और सांस्कृतिक अवसर पर विशेष महत्व रखती है। श्रद्धालुओं से भरे पंडालों में जाकर महिला पुलिस कर्मियों ने महिलाओं को अपने अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति सचेत किया।

क्षेत्रवासियों का मानना है कि ऐसे प्रयासों से महिलाओं में न केवल आत्मविश्वास बढ़ेगा, बल्कि वे बेझिझक किसी भी समस्या के समाधान के लिए पुलिस से संपर्क कर सकेंगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    चौबेपुर फील्ड के पास देर रात हुआ हादसा, स्थानीय लोगों ने उठाए सड़क सुरक्षा पर सवाल; आखिर कब भरेगा जानलेवा गड्ढा?     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)।…

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    चिरईगांव में 58 किसानों को चना, मटर और सरसों के निशुल्क मिनी किट वितरित; आधुनिक खेती और संतुलित उर्वरक प्रयोग पर दिया जोर     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन