लाइन मेंटिनेंस के कारण आज चार घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
चिरईगाँव (वाराणसी)। 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र गरथौली एवं रौनाकला से निर्गत फीडरों पर शनिवार को लाइन मेंटिनेंस और पेड़ों की कटाई-छटाई का कार्य प्रस्तावित है। इसके चलते कई गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड-चिरईगाँव ने बताया कि 4 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक गरथौली उपकेंद्र से जुड़े 11 केवी पिपरी फीडर और रौनाकला उपकेंद्र से जुड़े 11 केवी अईली फीडर पर कार्य किया जाएगा। इस दौरान इन दोनों फीडरों से पोषित सभी गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने कहा कि कार्य पूरा होने के बाद उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराई जाएगी। विभागीय हित में उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की गई है।




