दुर्गा प्रतिमा विसर्जन और जुमे की नमाज पर वाराणसी पुलिस हाई अलर्ट

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन और जुमे की नमाज पर वाराणसी पुलिस हाई अलर्ट

वाराणसी। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन और जुमे की नमाज को देखते हुए कमिश्नरेट पुलिस पूरी तरह अलर्ट रही। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने दालमंडी से काशी विश्वनाथ धाम होते हुए गोदौलिया तक पैदल रूट मार्च कर कानून-व्यवस्था का जायजा लिया।

रूट मार्च के दौरान पुलिस आयुक्त ने मार्ग का निरीक्षण किया और अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों को यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने नागरिकों, व्यापारियों और श्रद्धालुओं से सीधा संवाद कर शांति, अनुशासन और सहयोग बनाए रखने की अपील की।

भरत मिलाप कार्यक्रम में करीब एक लाख श्रद्धालुओं की भीड़ की संभावना को देखते हुए विशेष पुलिस व्यवस्था की गई। संवेदनशील मार्गों और स्थलों पर सीसीटीवी व ड्रोन कैमरों से सतत निगरानी की गई। कंट्रोल रूम से रीयल-टाइम मॉनिटरिंग की व्यवस्था रही। संवेदनशील स्थानों पर क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) तैनात की गई थी।

विसर्जन जुलूस और शुक्रवार की नमाज को लेकर शहर में व्यापक पुलिस बंदोबस्त किए गए। रूट डायवर्जन, बैरिकेडिंग और ट्रैफिक नियंत्रण के लिए विशेष उपाय लागू किए गए। भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस कर्मी छतों पर चढ़कर निगरानी करते दिखे।

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कहा कि “त्यौहारों और विशेष आयोजनों के दृष्टिगत वाराणसी पुलिस पूरी सतर्कता और चौकसी के साथ कार्य कर रही है। शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने में सभी की भागीदारी आवश्यक है।”

रूट मार्च में पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन गौरव बंसवाल, सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध शुभम कुमार सिंह, थाना प्रभारी और बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी शामिल रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    राशन वितरण फिर से शुरू, सरकार के फैसले का किया स्वागत   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी): प्रदेश सरकार द्वारा उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) के कमीशन/मानदेय में वृद्धि की…

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    माही श्रीवास्तव के दमदार अभिनय और शिवानी सिंह की मधुर आवाज ने जीता दिल, सावन में भक्ति का बढ़ा उत्साह   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सावन के पावन महीने में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम