चौबेपुर में 5 से 11 अक्टूबर तक श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ

भूमि पूजन के साथ शुरू हुई तैयारियां, 501 कन्याओं के साथ निकलेगी भव्य कलश यात्रा

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। कस्बे के सनसाईन पब्लिक स्कूल के खेल मैदान में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा 5 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन के साथ हुई।

 

संस्थान के पूर्वांचल कोआर्डिनेटर स्वामी अर्जुनानंद व स्वामी हरिप्रकाशानंद ने प्रेस वार्ता में जानकारी दी कि कथा ज्ञान यज्ञ प्रतिदिन शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक आयोजित होगा। कथा का वाचन श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी स्वाती भारती करेंगी, जो अपनी संगीतमय टीम के साथ भगवान श्रीकृष्ण की जीवन गाथा, बाल लीला, गोवर्धन लीला, बराह अवतार, सुदामा प्रसंग और रुक्मणी विवाह जैसे प्रसंगों पर व्याख्यान देंगी।

 

उन्होंने बताया कि रविवार की सुबह 10 बजे 501 कुंवारी कन्याओं और महिलाओं के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो चौबेपुर बाजार से होते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचेगी। कथा के दौरान नशा उन्मूलन, सामाजिक कुरीतियों और ब्रह्मज्ञान जैसे विषयों पर भी विशेष प्रकाश डाला जाएगा।

 

कथा के समापन अवसर पर भंडारे का आयोजन भी होगा। इस कार्यक्रम में वाराणसी के अलावा गोरखपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, चंदौली, जौनपुर सहित अन्य जिलों और पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में भक्तों के शामिल होने की संभावना है।

 

भूमि पूजन और प्रेस वार्ता के दौरान मुख्य यजमान चंद्रशेखर तिवारी मून व त्रिज्या तिवारी के साथ संतोष बरनवाल, संतोष कन्नौजिया, सृजन चतुर्वेदी शिवम, प्रवीण यादव सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    राशन वितरण फिर से शुरू, सरकार के फैसले का किया स्वागत   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी): प्रदेश सरकार द्वारा उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) के कमीशन/मानदेय में वृद्धि की…

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    माही श्रीवास्तव के दमदार अभिनय और शिवानी सिंह की मधुर आवाज ने जीता दिल, सावन में भक्ति का बढ़ा उत्साह   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सावन के पावन महीने में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम