छितौना संघर्ष में घायल छोटू राजभर की मौत, गांव में तनाव

परिजनों ने किया अंतिम संस्कार से इंकार, प्रशासन की समझाइश पर शांत हुआ माहौल

वाराणसी। चिरईगांव ब्लॉक के छितौना गांव में जमीन और निराश्रित गोवंश को लेकर दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में घायल छोटू राजभर (45) ने तीन माह बाद दम तोड़ दिया। गुरुवार देर रात बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की खबर फैलते ही गांव में तनाव का माहौल बन गया।

परिजनों और ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर शव का अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। सूचना पर चौबेपुर पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर नितिन सिंह और एसीपी विदुष सक्सेना ने परिजनों से वार्ता की। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि मामले की निष्पक्ष जांच होगी, आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है और पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद दिलाने की कोशिश की जाएगी। समझाइश के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए।

आपको बता दें कि 5 जुलाई को हुए इस संघर्ष में तलवारबाजी और लाठी-डंडे चले थे। इसमें पांच लोग घायल हुए थे। गंभीर घायलों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था। अधिकांश स्वस्थ होकर घर लौट आए, लेकिन छोटू राजभर की हालत लगातार नाजुक बनी रही। अंततः उन्होंने गुरुवार रात दम तोड़ दिया।

इस घटना में आरोपी संजय सिंह भी घायल हुआ था। पुलिस ने उसे इलाज के बाद गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसी प्रकरण में उसके दोनों बेटे भी जेल में बंद हैं। घटना के बाद से यह मामला राजनीतिक रंग ले चुका है। जांच के लिए एसआईटी गठित की गई थी, जो पूरे प्रकरण की विवेचना कर रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के आश्रम में किया योगाभ्यास, बुजुर्गों को नियमित योग अपनाने की दी सलाह   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  SHREE 7NEWS, वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के…

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का लिया संकल्प   रिपोर्ट : विवेक राय SHREE 7NEWS, वाराणसी। खरगीपुर पियरी स्थित भगवती धाम इंटर कॉलेज में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले पर प्रशासन सख्त, जांच के दिए गए निर्देश

    पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले पर प्रशासन सख्त, जांच के दिए गए निर्देश

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास