मुनारी बाजार में युवक की पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

मुनारी बाजार में युवक की पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के मुनारी बाजार में शनिवार की शाम कुछ युवकों द्वारा एक युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वायरल वीडियो में आरोपित युवक लात-घूंसों और बेल्ट से युवक को दौड़ा-दौड़ा कर मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। घटना के दौरान मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई।

 

जानकारी के अनुसार, यह वीडियो शनिवार शाम करीब पांच बजे का बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिटाई करने वाला युवक अक्सर बाजार क्षेत्र में मारपीट की घटनाओं में शामिल रहता है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई। पुलिस के पहुंचते ही आरोपित युवक मौके से फरार हो गए।

 

उधर, क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि हाल ही में चौबेपुर थाना क्षेत्र से जेल से छूटे एक युवक और उसके साथी ने भोजपुरी गीत ‘जान हो जेल से रीहा हो गईनी’ पर रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया था। दोनों पर शांति भंग की धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई थी।

 

फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो की जांच में जुटी है और पिटाई करने वाले युवकों की पहचान कर उनकी तलाश कर रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पांच दिन बाद सकुशल घर लौटा कुलदीप

    सोशल मीडिया पर परिजनों की बेबसी देख बदला मन, सारनाथ से परिजनों को दी सूचना   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर थाना क्षेत्र के धौरहरा टिकरा गांव से…

    14 मई तक मिलेगा मई माह का मुफ्त राशन

    खाद्य आयुक्त के निर्देश पर बढ़ी वितरण अवधि, सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक होगा वितरण   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) चौबेपुर (वाराणसी)। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पांच दिन बाद सकुशल घर लौटा कुलदीप

    पांच दिन बाद सकुशल घर लौटा कुलदीप

    14 मई तक मिलेगा मई माह का मुफ्त राशन

    14 मई तक मिलेगा मई माह का मुफ्त राशन

    जंसा बाजार में पुलिस का चक्रव्यूह अभियान

    जंसा बाजार में पुलिस का चक्रव्यूह अभियान

    जिला जेल में महिला बंदियों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

    जिला जेल में महिला बंदियों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

    चकबंदी कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

    चकबंदी कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

    काशी से डिजिटल जनगणना-2026 का शुभारंभ

    काशी से डिजिटल जनगणना-2026 का शुभारंभ