दलहनी व तिलहनी फसलों की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी: अनिल राजभर

दलहनी व तिलहनी फसलों की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी: अनिल राजभर

चिरईगांव (वाराणसी)। रबी सीजन में दलहनी और तिलहनी फसलों की खेती किसानों के लिए दोहरा लाभ लेकर आएगी — एक ओर जहां इन फसलों से किसानों की आमदनी बढ़ेगी, वहीं दूसरी ओर मिट्टी की उर्वरा शक्ति में भी सुधार होगा। यह बातें प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने शनिवार को चिरईगांव ब्लॉक सभागार में आयोजित निःशुल्क बीज मिनी किट वितरण कार्यक्रम के दौरान किसानों को संबोधित करते हुए कही।

मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के उद्देश्य से दलहनी और तिलहनी फसलों को प्रोत्साहन दे रही है। इसी क्रम में किसानों को निःशुल्क बीज समय से उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि वे फसल की बुवाई समय पर कर सकें और अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकें।

कार्यक्रम के दौरान अपर कृषि निदेशक (दलहन एवं तिलहन) अनिल कुमार पाठक और उप कृषि निदेशक अमित जायसवाल ने भी किसानों से कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

कार्यक्रम में चिरईगांव विकास खंड के ई-लॉटरी के माध्यम से चयनित किसानों को बीज मिनी किट वितरित किए गए — 19 किसानों को चना, 25 को मटर, 3 को मसूर और 80 किसानों को सरसों के बीज दिए गए।

इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह मौर्य ने किसानों को सरसों की समय पर बुवाई, बीज शोधन और बीज उपलब्धता से संबंधित जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम में मंत्री प्रतिनिधि संजय सिंह, एडीओ कृषि डॉ. विनीत कुमार, तकनीकी सहायक निहाल शरण, अपराजिता सिंह, एटीएम इंद्रमणि, संतोष, तथा किसान लल्लू प्रसाद वर्मा, नवाब सिंह, विजय बहादुर सिंह, नागेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन बीटीएम अनिल सिंह ने किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    उद्धव फाउंडेशन की श्री राधा-कृष्ण स्वरूप सज्जा प्रतियोगिता में बाल प्रतिभाओं ने बिखेरी भक्ति और कला की छटा, आठ घंटे तक चला आयोजन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी।…

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    चौबेपुर फील्ड के पास देर रात हुआ हादसा, स्थानीय लोगों ने उठाए सड़क सुरक्षा पर सवाल; आखिर कब भरेगा जानलेवा गड्ढा?     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र