चौबेपुर में प्राचीन रामलीला का समापन भरत मिलाप के साथ हुआ, भावुक हुए श्रद्धालु

चौबेपुर में प्राचीन रामलीला का समापन भरत मिलाप के साथ हुआ, भावुक हुए श्रद्धालु

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के चौबेपुर बाजार स्थित प्राचीन रामलीला का समापन शनिवार की रात भरत मिलाप के भव्य आयोजन के साथ हुआ। भगवान श्रीराम और भरत के मिलन का मार्मिक दृश्य मंचित होते ही पूरा पंडाल जयश्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। भावनात्मक प्रसंग को देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।

रामलीला मंचन के दौरान भगवान श्रीराम के अयोध्या लौटने और भरत से मिलन के दृश्य ने भाईचारे, प्रेम और त्याग की अद्भुत मिसाल प्रस्तुत की। रामलीला का समापन विधिवत आरती के साथ किया गया।

भरत मिलाप प्रसंग भ्रातृप्रेम और आदर्श निष्ठा का प्रतीक माना जाता है। इसमें भरत द्वारा प्रभु श्रीराम की चरण पादुकाओं को सिंहासन पर विराजमान कर चौदह वर्षों तक राज्य संचालन करना त्याग और समर्पण का अनुपम उदाहरण है।

इस अवसर पर रामलीला समिति के संरक्षक कालिका प्रसाद जायसवाल, अध्यक्ष श्याम मोहन गुप्ता बबलू, अवनीश चंद्र बरनवाल, प्रदीप कुमार सोनी, राजू सेठ, अजय अकेला, अमित उपाध्याय, विपुल उपाध्याय, कटरू सेठ, पिंटू सेठ, राहुल सेठ, भूपेंद्र गुप्ता, कंचन चौबे, विजय जायसवाल सहित समिति के दर्जनों पदाधिकारी एवं स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के सफल संचालन में सभी सदस्यों का सहयोग सराहनीय रहा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    उद्धव फाउंडेशन की श्री राधा-कृष्ण स्वरूप सज्जा प्रतियोगिता में बाल प्रतिभाओं ने बिखेरी भक्ति और कला की छटा, आठ घंटे तक चला आयोजन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी।…

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    चौबेपुर फील्ड के पास देर रात हुआ हादसा, स्थानीय लोगों ने उठाए सड़क सुरक्षा पर सवाल; आखिर कब भरेगा जानलेवा गड्ढा?     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र