डॉ. रंगनाथ दुबे के जन्मदिन पर स्वयं किया रक्तदान, 42 युवाओं ने भी बढ़ाया कदम
वाराणसी। अभ्युदय सेवा समिति एवं निफा उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को अनमोल पॉलिक्लिनिक हॉस्पिटल में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान एक महान व पुण्य कार्य है, जिससे किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है।
इस अवसर पर डॉक्टर रंगनाथ दुबे ने अपने जन्मदिन के अवसर पर स्वयं रक्तदान कर समाज को प्रेरक संदेश दिया। शिविर में लगभग 42 युवाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।
कार्यक्रम में डॉ. रंगनाथ दुबे, डॉ. संगीता दुबे, जयप्रकाश दुबे, पवन सिंह, दिलीप दुबे, डंपी तिवारी बाबा, सिंटू पांडे, धीरज पांडे, अमिताभ दुबे, सुनील पाल, रमेश यादव फौजी, राजन सिंह, अनिल दुबे, वसीम अकरम, रिशु सिंह, संतोष अनुपम सिंह, राहुल सोनी, विकास तिवारी, प्रदीप दुबे व अंकित दुबे सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
समिति के सदस्य, पदाधिकारी और स्थानीय नागरिकों ने भी आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजन की सफलता पर आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।




