कैथी मार्कण्डेय महादेव मार्ग का चौड़ीकरण कार्य ठप, हादसों से ग्रामीणों में आक्रोश

विभागीय लापरवाही से श्रद्धालु और स्थानीय लोग परेशान

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के कैथी स्थित प्रसिद्ध मार्कण्डेय महादेव धाम तक जाने वाला मुख्य मार्ग इन दिनों अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है। शासन द्वारा स्वीकृत सड़क चौड़ीकरण कार्य बीते दो से तीन महीनों से ठप पड़ा हुआ है। विभागीय उदासीनता और लापरवाही के कारण श्रद्धालुओं को जहां परेशानी झेलनी पड़ रही है, वहीं आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।

जानकारी के अनुसार, सड़क पर जगह-जगह पड़े गड्ढे और नालियां अब दुर्गंध का कारण बन चुकी हैं। प्रतिदिन हजारों की संख्या में स्थानीय लोग और श्रद्धालु इस मार्ग से होकर मार्कण्डेय महादेव धाम के दर्शन के लिए गुजरते हैं, लेकिन जर्जर सड़क उनकी यात्रा को जोखिमभरी बना रही है।

रविवार की सुबह आश्विन मास की त्रयोदशी पर सादात (गाजीपुर) से दर्शन के लिए आई दो महिलाएं ई-रिक्शा पलटने से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें प्राथमिक उपचार दिलाया गया। इस घटना के बाद ग्रामीणों का आक्रोश और बढ़ गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारी उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के विपरीत कार्य कर रहे हैं। सरकार द्वारा स्वीकृत सड़क चौड़ीकरण योजना विभागीय लापरवाही की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही कार्य पुनः आरंभ नहीं किया गया, तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के आश्रम में किया योगाभ्यास, बुजुर्गों को नियमित योग अपनाने की दी सलाह   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  SHREE 7NEWS, वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के…

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का लिया संकल्प   रिपोर्ट : विवेक राय SHREE 7NEWS, वाराणसी। खरगीपुर पियरी स्थित भगवती धाम इंटर कॉलेज में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले पर प्रशासन सख्त, जांच के दिए गए निर्देश

    पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले पर प्रशासन सख्त, जांच के दिए गए निर्देश

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास