श्रद्धालुओं की दानराशि हड़पने का खेल, स्वर्वेद महामंदिर में करोड़ों के गबन का खुलासा

कैशियर व बैंक अधिकारी भाई पर मुकदमा दर्ज, फर्जी मुहर और रसीदों से हुआ करोड़ों का घोटाला

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय 

चौबेपुर (वाराणसी) – चौबेपुर थाना क्षेत्र के उमरहा स्थित स्वर्वेद महामंदिर ट्रस्ट में करोड़ों रुपये के गबन का मामला सामने आया है। ट्रस्ट के कैशियर विवेक कुमार और उसके भाई अभिषेक कुमार, जो कि एचडीएफसी बैंक वाराणसी शाखा में अधिकारी हैं, पर दानराशि हड़पने का आरोप लगा है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

ट्रस्ट के सदस्य सुरेंद्र यादव पुत्र स्व. धनराज यादव, निवासी स्वर्वेद महामंदिर धाम, उमरहा ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि विवेक कुमार, निवासी मेहदावल (जनपद संतकबीरनगर), सितंबर 2019 से ट्रस्ट में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत था। वह श्रद्धालुओं से प्राप्त दानराशि को बैंक में जमा करने का जिम्मेदार था।

 

23 सितंबर 2025 को विवेक को ₹20,000 की राशि जमा करने के लिए भेजा गया था। कुछ देर बाद उसने एचडीएफसी बैंक लहुराबीर शाखा की मुहर और हस्ताक्षरयुक्त रसीद जमा कर दी। बाद में बैंक से पुष्टि कराने पर पता चला कि वह रकम ट्रस्ट खाते में जमा ही नहीं की गई थी।

 

शंका होने पर ट्रस्ट प्रबंधन ने पुराने अभिलेखों की जांच की, जिसमें कई फर्जी बैंक रसीदें मिलीं। बैंक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि रसीदों पर लगी मुहर और हस्ताक्षर नकली थे। आगे की जांच में पता चला कि विवेक का भाई अभिषेक कुमार, जो बैंक में क्रेडिट मैनेजर (C.A.) पद पर कार्यरत है, भी इस गबन में शामिल था। दोनों भाई ट्रस्ट परिसर में रहकर ही यह कृत्य करते रहे।

 

एचडीएफसी बैंक के चीफ मैनेजर वैभव त्रिपाठी ने बताया कि आरोपियों ने बैंक कर्मियों को रिश्वत देने का प्रयास भी किया था, जिसके प्रमाण बैंक सर्वर में सुरक्षित हैं। मामले के खुलासे के बाद अभिषेक कुमार फरार हो गया, जबकि दोनों भाइयों ने अपने मोबाइल फोन डाटा डिलीट कर सबूत मिटाने की कोशिश की।

 

ट्रस्ट की प्रारंभिक जांच में करोड़ों रुपये के गबन की आशंका जताई गई है। ट्रस्ट ने पुलिस को फर्जी बैंक स्लिप, बैंक पत्राचार और आरोपियों के पहचान पत्र की प्रतियां सौंपी हैं।

 

थाना प्रभारी अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश जारी है और पूरे प्रकरण की गहन जांच की जा रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    महापौर अशोक कुमार तिवारी ने छित्तूपुर खास में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

    त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत 7.55 लाख रुपये की लागत से बनेगी 62 मीटर लंबी सड़क, गुणवत्ता और समयबद्ध निर्माण के दिए निर्देश   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय…

    जमीन पर अवैध कब्जे के प्रयास का आरोप, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    विरोध करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, पुलिस ने शुरू की विधिक कार्रवाई   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय SHREE 7NEWS, चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमरे में मिला होमगार्ड जवान का रक्तरंजित शव, मौत बनी रहस्य

    कमरे में मिला होमगार्ड जवान का रक्तरंजित शव, मौत बनी रहस्य

    महापौर अशोक कुमार तिवारी ने छित्तूपुर खास में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

    महापौर अशोक कुमार तिवारी ने छित्तूपुर खास में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

    जमीन पर अवैध कब्जे के प्रयास का आरोप, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    जमीन पर अवैध कब्जे के प्रयास का आरोप, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    गाजे-बाजे व 1100 महिलाओं की भव्य कलश यात्रा के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ

    गाजे-बाजे व 1100 महिलाओं की भव्य कलश यात्रा के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ

    एग्रीकल्चर टेक्निकल असिस्टेंट पद पर आशुतोष दुबे का चयन, क्षेत्र में हर्ष की लहर

    एग्रीकल्चर टेक्निकल असिस्टेंट पद पर आशुतोष दुबे का चयन, क्षेत्र में हर्ष की लहर

    छिनैती की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

    छिनैती की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार