जयरामपुर गांव में हादसे के बाद मचा कोहराम, एनडीआरएफ ने शव को बाहर निकाला
रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय
चौबेपुर (वाराणसी) – थाना क्षेत्र के जयरामपुर गांव में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में भैयालाल (45 वर्ष) की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक कुएं में गिरी बछिया को निकालने के लिए वह नीचे उतरे थे, लेकिन अंदर मौजूद जहरीली गैस के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही एनडीआरएफ टीम और पुलिस 112 मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
घटना के बाद पूरे गांव में शोक और मातम का माहौल है। मृतक के परिजनों ने चौबेपुर थाने में तहरीर दी है।
थाना प्रभारी अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मृत्यु का कारण कुएं में मौजूद जहरीली गैस पाया गया है।




