तरांव लखनपुर की हरिजन बस्ती में सड़क–जलनिकासी का हाल बेहाल

तरांव लखनपुर की हरिजन बस्ती में सड़क–जलनिकासी का हाल बेहाल

 

वाराणसी (चोलापुर)। विकासखंड चोलापुर की ग्रामसभा तरांव लखनपुर के हरिजन बस्ती में सड़क और जलनिकासी की स्थिति बेहाल हो गई है। बस्ती की सड़कों पर कीचड़ और जलभराव की समस्या ने ग्रामीणों का जीवन मुश्किल कर दिया है।

 

ग्रामीणों का आरोप है कि नाले के निर्माण के दौरान पुराने खड़ंजे को तोड़ दिया गया, लेकिन सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। नाले की ऊँचाई इतनी अधिक है कि घरों का पानी उसमें नहीं जा पा रहा है, जिससे घरों में जलभराव बना हुआ है। नाले की पुलिया और चेंबर का निर्माण अधूरा पड़ा है और कई स्थानों पर नाला क्षतिग्रस्त भी हो चुका है।

 

ग्रामीणों ने कई बार ग्राम प्रधान और अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्राम प्रधान अजित सिंह ने बजट की कमी को काम रुकने का कारण बताया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ, तो वे प्रशासन के खिलाफ उग्र आंदोलन करेंगे।

 

प्रदर्शन में राहुल, अशोक कुमार, ओमकार नाथ, हीरामणि, माधुरी, विनय प्रकाश, अजय कुमार समेत दर्जनों लोग शामिल रहे और उन्होंने नारेबाजी कर समस्या का समाधान तुरंत कराने की मांग की।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

    परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस तलाश में जुटी   वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला…

    गंगा थीम और शिवलिंग स्वरूप में बनेगा नगर निगम का नया सदन भवन

    96.99 करोड़ की लागत से 12 माह में तैयार होगी अत्याधुनिक इमारत, महापौर ने गुणवत्ता के साथ समयबद्ध निर्माण के दिए निर्देश   वाराणसी। सिगरा स्थित नगर निगम परिसर में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

    नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

    गंगा थीम और शिवलिंग स्वरूप में बनेगा नगर निगम का नया सदन भवन

    गंगा थीम और शिवलिंग स्वरूप में बनेगा नगर निगम का नया सदन भवन

    ओटीएस-2026 योजना को सफल बनाने के लिए वीडीए सख्त

    ओटीएस-2026 योजना को सफल बनाने के लिए वीडीए सख्त

    वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    चौबेपुर में गहराया पेयजल संकट

    चौबेपुर में गहराया पेयजल संकट

    बंद मकान में लाखों की चोरी, जेवरात-नकदी समेत बाइक ले उड़े चोर

    बंद मकान में लाखों की चोरी, जेवरात-नकदी समेत बाइक ले उड़े चोर