यूपी ने 21% योगदान से बढ़ाया अनाज उत्पादन, सीएम ने कृषि क्रांति का किया दावा

यूपी ने 21% योगदान से बढ़ाया अनाज उत्पादन, सीएम ने कृषि क्रांति का किया दावा

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बीते 11 वर्षों में उत्तर प्रदेश की कृषि प्रणाली में क्रांतिकारी बदलाव आए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश ने सीमित क्षेत्रफल (केवल 11 प्रतिशत) के बावजूद राष्ट्रीय खाद्य उत्पादन में 21 प्रतिशत योगदान देकर कृषि क्षेत्र में अग्रणी राज्य का दर्जा प्राप्त किया है।

सीएम ने कहा कि पीएम के नेतृत्व में सॉयल हेल्थ कार्ड, बीमा, न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं से लगभग 10 करोड़ किसानों को लाभ मिला है। अन्न, दाल, तिलहन और सब्जियों के उत्पादन में पिछले एक दशक में पांच गुना तक वृद्धि हुई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान (आइसार्क) में डायरेक्ट सीडेड राइस (डीएसआर) कॉन्क्लेव को संबोधित किया। उन्होंने कृषि ज्ञान उत्पादों और मशीनरी नवाचारों का उद्घाटन किया और किसानों को मिनी किट भी वितरित की।

मुख्यमंत्री ने ई-सीडर फॉर राइस और प्रसीजन हिल सीडर जैसी मशीनरी का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि ये मशीनें बैटरी से चलती हैं, हाथ से संचालित होती हैं और खेतों में उच्च दक्षता सुनिश्चित करती हैं। इसके साथ ही डायरेक्ट-सीडेड राइस व जीरो टिलेज गेंहू पर आधारित ज्ञान उत्पाद और समृद्धि धान नेटवर्क का भी उद्घाटन किया गया।

सीएम ने कहा कि प्रदेश की अनुकूल कृषि परिस्थितियों के कारण अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने इंटरनेशनल पोटैटो सेंटर को शीघ्र कार्य शुरू करने का सुझाव दिया, ताकि आलू किसानों को उन्नत तकनीकों का लाभ मिल सके। उच्च गुणवत्ता वाले जलवायु-अनुकूल बीजों की आवश्यकता को पूरा करने के लिए लखनऊ में बीज पार्क भी काम कर रहा है।

सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश 2030 तक वैश्विक फूड आपूर्तिकर्ता बनकर दुनिया के लिए उदाहरण स्थापित कर सकता है। विशिष्ट अतिथि और कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने आइसार्क की धान अनुसंधान और कृषि विकास में सक्रिय भूमिका की सराहना की।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    उद्धव फाउंडेशन की श्री राधा-कृष्ण स्वरूप सज्जा प्रतियोगिता में बाल प्रतिभाओं ने बिखेरी भक्ति और कला की छटा, आठ घंटे तक चला आयोजन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी।…

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    चौबेपुर फील्ड के पास देर रात हुआ हादसा, स्थानीय लोगों ने उठाए सड़क सुरक्षा पर सवाल; आखिर कब भरेगा जानलेवा गड्ढा?     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र