चौबेपुर में ऑटो की टक्कर से मजदूर की मौत
रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय
चौबेपुर (वाराणसी)। उमरहां स्वर्वेद महामंदिर धाम के पास सोमवार की रात रिश्तेदारी से लौट रहे 45 वर्षीय सुचानू खैरवार की सड़क किनारे खड़े होने के दौरान अज्ञात ऑटो ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना में गंभीर रूप से घायल खैरवार को तुरंत चिरईगांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
हालत बिगड़ने पर उन्हें पं. दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल भेजा गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक मजदूरी करता था और उसका एक बेटा विकास खैरवार है।
परिवार के लोग घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि चालक की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।




