वाराणसी में 907 निजी चिकित्सा प्रतिष्ठान पंजीकृत, 52 बिना अनुमति वाले बंद कराए गए

वाराणसी में 907 निजी चिकित्सा प्रतिष्ठान पंजीकृत, 52 बिना अनुमति वाले बंद कराए गए

वाराणसी। जिले में निजी क्षेत्र में संचालित चिकित्सा प्रतिष्ठानों के पंजीकरण और नवीनीकरण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि अब तक 907 चिकित्सा प्रतिष्ठानों का पंजीकरण एवं नवीनीकरण किया जा चुका है, जबकि पूर्व में रिजेक्ट किए गए 109 में से 52 चिकित्सा प्रतिष्ठानों को निरीक्षण के बाद बंद करा दिया गया है।

सीएमओ के अनुसार, शेष रिजेक्ट किए गए आवेदनों और बिना पंजीकरण चल रहे चिकित्सा प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई संबंधित प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों द्वारा की जा रही है। मानक अनुरूप न पाए जाने पर प्रतिष्ठानों को सील किए जाने की भी प्रक्रिया जारी है।

शासन के निर्देश के अनुसार, सभी चिकित्सा इकाइयों को अपने प्रतिष्ठान के बाहर 5×3 फीट का पीला बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इस बोर्ड पर काले रंग से चिकित्सा इकाई का नाम, उपलब्ध सुविधाएं और शिकायत हेतु संपर्क नंबर अंकित करना अनिवार्य होगा।

सीएमओ ने आमजन से अपील की है कि वे केवल पंजीकृत चिकित्सा इकाइयों से ही इलाज कराएं और किसी भी बिना पंजीयन संचालित क्लिनिक या नर्सिंग होम की सूचना मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय को दें।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पत्रकार से अभद्रता और मारपीट के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर थाने पहुंचे पत्रकार

    पांडेयपुर पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी पर गाली-गलौज, मोबाइल व वाहन की चाबी छीनने का प्रयास करने का आरोप     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। पांडेयपुर क्षेत्र में एक पत्रकार…

    विश्व आयुर्वेद दिवस पर एचजी स्कूल में स्वास्थ्य शिविर, विद्यार्थियों को बताए स्वस्थ जीवन के उपाय

    आयुर्वेद अपनाने पर दिया जोर, चिकित्सकों ने किया स्वास्थ्य परीक्षण और बच्चों को कराया योगाभ्यास     रिपोर्ट : वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। एचजी स्कूल डुबकियां में बुधवार को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्रकार से अभद्रता और मारपीट के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर थाने पहुंचे पत्रकार

    पत्रकार से अभद्रता और मारपीट के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर थाने पहुंचे पत्रकार

    विश्व आयुर्वेद दिवस पर एचजी स्कूल में स्वास्थ्य शिविर, विद्यार्थियों को बताए स्वस्थ जीवन के उपाय

    विश्व आयुर्वेद दिवस पर एचजी स्कूल में स्वास्थ्य शिविर, विद्यार्थियों को बताए स्वस्थ जीवन के उपाय

    सवर्ण समाज के साथ-साथ दलित विरोधी भी है सपा और उसके विधायक तूफानी सरोज

    सवर्ण समाज के साथ-साथ दलित विरोधी भी है सपा और उसके विधायक तूफानी सरोज

    चोलापुर में शादाब होंडा शोरूम का शुभारंभ

    चोलापुर में शादाब होंडा शोरूम का शुभारंभ

    लम्पी से गोवंश की सुरक्षा के लिए टीकाकरण अभियान तेज

    लम्पी से गोवंश की सुरक्षा के लिए टीकाकरण अभियान तेज

    गंगा सोता में कूदे युवक का शव गौराउपवार घाट के पास मिला

    गंगा सोता में कूदे युवक का शव गौराउपवार घाट के पास मिला