फौज में भर्ती का सपना टूट गया सड़क पर, तेज रफ्तार डंपर ने ली एक युवक की जान, दो घायल

बहादुरपुर में भीषण सड़क हादसा, डंपर चालक फरार, पुलिस ने शुरू की तलाश

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। फौज में भर्ती होकर देश की सेवा करने का सपना देख रहे तीन युवकों का मंगलवार की सुबह सपना सड़क पर ही टूट गया। चौबेपुर क्षेत्र के बहादुरपुर के समीप गाजीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार अज्ञात डंपर ने साइकिल सवार तीन युवकों को बेरहमी से रौंद दिया। हादसे में रामपुर-चंद्रावती निवासी अनुराग यादव (18 वर्ष) पुत्र साधु यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अंकित और आकाश गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, तीनों युवक रोज की तरह सुबह करीब पांच बजे चौबेपुर ग्राउंड में फौज की तैयारी के लिए जा रहे थे। जैसे ही वे बहादुरपुर के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों सड़क पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल घायलों को नरपतपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

मृतक अनुराग दो भाइयों में सबसे छोटा था और फौज में भर्ती होकर देश की सेवा करने का सपना देख रहा था। उसके असमय निधन की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। मां सविता देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने शव रखकर गाजीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब चार घंटे तक जाम कर दिया। ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुआवजे और डंपर चालक की गिरफ्तारी की मांग की।

सूचना पर एसीपी सारनाथ विदुश सक्सेना और थाना प्रभारी चौबेपुर अजीत वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद जाम समाप्त कराया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सीसीटीवी कैमरों की मदद से डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पत्रकार से अभद्रता और मारपीट के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर थाने पहुंचे पत्रकार

    पांडेयपुर पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी पर गाली-गलौज, मोबाइल व वाहन की चाबी छीनने का प्रयास करने का आरोप     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। पांडेयपुर क्षेत्र में एक पत्रकार…

    विश्व आयुर्वेद दिवस पर एचजी स्कूल में स्वास्थ्य शिविर, विद्यार्थियों को बताए स्वस्थ जीवन के उपाय

    आयुर्वेद अपनाने पर दिया जोर, चिकित्सकों ने किया स्वास्थ्य परीक्षण और बच्चों को कराया योगाभ्यास     रिपोर्ट : वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। एचजी स्कूल डुबकियां में बुधवार को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्रकार से अभद्रता और मारपीट के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर थाने पहुंचे पत्रकार

    पत्रकार से अभद्रता और मारपीट के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर थाने पहुंचे पत्रकार

    विश्व आयुर्वेद दिवस पर एचजी स्कूल में स्वास्थ्य शिविर, विद्यार्थियों को बताए स्वस्थ जीवन के उपाय

    विश्व आयुर्वेद दिवस पर एचजी स्कूल में स्वास्थ्य शिविर, विद्यार्थियों को बताए स्वस्थ जीवन के उपाय

    सवर्ण समाज के साथ-साथ दलित विरोधी भी है सपा और उसके विधायक तूफानी सरोज

    सवर्ण समाज के साथ-साथ दलित विरोधी भी है सपा और उसके विधायक तूफानी सरोज

    चोलापुर में शादाब होंडा शोरूम का शुभारंभ

    चोलापुर में शादाब होंडा शोरूम का शुभारंभ

    लम्पी से गोवंश की सुरक्षा के लिए टीकाकरण अभियान तेज

    लम्पी से गोवंश की सुरक्षा के लिए टीकाकरण अभियान तेज

    गंगा सोता में कूदे युवक का शव गौराउपवार घाट के पास मिला

    गंगा सोता में कूदे युवक का शव गौराउपवार घाट के पास मिला