ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस
रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय
चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के कादीपुर-सारनाथ रेलवे स्टेशन के बीच छित्तमपुर गांव के पास मंगलवार की भोर एक 25 वर्षीय अज्ञात युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। सुबह करीब सात बजे ग्रामीणों ने युवक का शव पटरियों के पास पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर चौबेपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में युवक के औड़िहार रेलवे स्टेशन से वाराणसी की ओर जाने वाली किसी ट्रेन से गिरने की आशंका है। युवक मुस्लिम समुदाय का बताया जा रहा है। पुलिस उसकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है।




