वाराणसी में अनधिकृत वाहनों के खिलाफ विशेष चेकिंग, सात वाहन बंद, 26 का चालान
वाराणसी। शासन के निर्देश पर प्रदेश भर में अनधिकृत यात्री वाहनों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को वाराणसी में भी अभियान चलाया गया, जिसमें सात वाहनों को बंद कर 26 का चालान किया गया।
संभागीय परिवहन विभाग ने दो टीमों का गठन किया। पहली टीम में सुधांशु रंजन, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) और धनवीर यादव ने कैंट डिपो के पास बसों सहित चार वाहनों को निरूद्ध किया। दूसरी टीम में अखिलेश पांडेय और लव कुमार सिंह ने तीन यात्री वाहनों को बंद किया।
सुधांशु रंजन ने बताया कि सभी वाहन स्वामियों और चालकों को सचेत किया गया है कि अपने वाहनों के प्रपत्र सही कराएं और वाहन अच्छी स्थिति में रखें। उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।




