सीएम से मिलने पहुंचे दर्जनों फरियादी निराश, अफसरों ने संभाले हालात

सीएम से मिलने पहुंचे दर्जनों फरियादी निराश, अफसरों ने संभाले हालात

वाराणसी। काशी दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपनी समस्या बताने के लिए मंगलवार की सुबह सर्किट हाउस के बाहर दर्जनों फरियादी जमा हो गए, लेकिन जनता दर्शन कार्यक्रम न होने के कारण उन्हें निराशा हाथ लगी।

सुबह सात बजे से ही फरियादी हाथों में प्रार्थना पत्र लेकर मुख्यमंत्री से मिलने की कोशिश करते रहे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर सक्रिय हो गए और डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार, एसीपी कैंट नितिन तनेजा व एडीएम सिटी आलोक कुमार वर्मा ने फरियादियों से प्रार्थना पत्र लेकर उन्हें मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इस दौरान आजमगढ़ रोड पर टोल प्लाजा का विरोध कर रहे किसानों और कुछ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहित करीब 60 लोगों के पत्र सीएम टीम को सौंपे गए।

सीएम योगी ने अफसरों को धनतेरस, दीपावली, भाईदूज और छठ पूजा के लिए चाक-चौबंद इंतजाम करने का निर्देश दिया। उन्होंने साफ-सफाई, पानी-बिजली आपूर्ति, सड़क मरम्मत, क्राउड मैनेजमेंट और सोशल मीडिया पर निगरानी रखने के भी आदेश दिए। अफसरों को त्योहारों में माहौल खराब करने वालों की पहचान कर सख्ती से निपटने और जनता की शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने का निर्देश दिया।

फरियादियों के सर्किट हाउस के बाहर इकट्ठा होने से प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मचा रहा, लेकिन अधिकारियों ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया और प्रार्थना पत्र मुख्यमंत्री तक पहुँचाने का आश्वासन दिया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    रुस्तमपुर स्थित निजी अस्पताल का किया गया निरीक्षण, पंजीकरण न होने की बात आई सामने; पुलिस भी कर रही मामले की जांच   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। रुस्तमपुर स्थित एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह