नेताजी को भारत रत्न देने की मांग, श्रद्धांजलि सभा में छात्र नेताओं ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन
वाराणसी। समाजवादी पार्टी के संस्थापक, भारत के पूर्व रक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, ‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित नेताजी जी की पुण्यतिथि पर महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के छात्रों और समाजवादी छात्रसभा के पदाधिकारियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर नेताजी को याद किया।

समाजवादी छात्रसभा के राष्ट्रीय सचिव राज सिंह यादव ने सरकार से मांग की कि श्रद्धेय नेताजी को जल्द से जल्द भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता गणेश दत्त यादव, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष विमलेश यादव, प्रदेश सचिव छात्रसभा अमरनाथ यादव, भक्ति काशी विद्यापीठ के शिवम यादव, हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज के छात्रनेता नितीश यादव, और अन्य छात्र-नेता पुनीत यादव, सतीश, भानु, नवनीत सोनकर, आदर्श गौतम, गोलू सिंह लक्ष्य, वृज पाल सहित कई लोग मौजूद रहे।
राज सिंह यादव ने कहा कि नेताजी की कार्यशैली और देशभक्ति को देखते हुए उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करना देश के लिए गर्व की बात होगी।




