छित्तमपुर अमृत सरोवर पर महाछठ पर्व की धूम, व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया

छित्तमपुर अमृत सरोवर पर महाछठ पर्व की धूम, व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया

वाराणसी। विकास खंड चोलापुर के छित्तमपुर स्थित मां नेपाली भगवती धाम मंदिर के बगल में बने अमृत सरोवर घाट पर सोमवार को महाछठ पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। हजारों की संख्या में पहुंची व्रती महिलाओं ने संध्या समय अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को विधि-विधानपूर्वक अर्घ्य अर्पित किया। उन्होंने अपने पुत्रों और पतियों की दीर्घायु तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

अमृत सरोवर के साथ ही डुढुआ, कैथी, रजवाड़ी, चौबेपुर, अजाँव और धरहरा सहित क्षेत्र के अन्य घाटों पर भी छठ व्रती महिलाओं ने श्रद्धा और भक्ति भाव से पूजा-अर्चना की। घाटों पर भक्तों की भीड़ देखते ही बन रही थी।

खंड विकास अधिकारी शिवनारायण सिंह ने विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए। वहीं चौबेपुर थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहे। उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह यादव और शिवप्रकाश वर्मा ने घाटों पर गश्त करते हुए व्यवस्था संभाली।

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनिल कुमार सिंह ने व्रती महिलाओं के लिए निशुल्क चाय और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था कराई। पूजा संपन्न होने के बाद उन्होंने अपनी टीम के साथ घाटों की सफाई भी कराई। श्रद्धा, भक्ति और सेवा का अनूठा संगम इस अवसर पर देखने को मिला।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    रुस्तमपुर स्थित निजी अस्पताल का किया गया निरीक्षण, पंजीकरण न होने की बात आई सामने; पुलिस भी कर रही मामले की जांच   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। रुस्तमपुर स्थित एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह