छठ महापर्व: आस्था, संस्कृति और प्रकृति के प्रति समर्पण का प्रतीक

छठ महापर्व: आस्था, संस्कृति और प्रकृति के प्रति समर्पण का प्रतीक

 

वाराणसी। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय सचिव संपूर्णा नंद पाण्डेय ने देशवासियों को छठ पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व भारतीय संस्कृति की आत्मा है। छठ महापर्व केवल पूजा-अर्चना का उत्सव नहीं, बल्कि यह आस्था, संयम, प्रकृति-प्रेम और सामाजिक एकता का सजीव उदाहरण है। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें सूर्य देव की उपासना के माध्यम से प्रकृति के प्रति सम्मान और संरक्षण का संदेश देता है।

 

व्रती तनु पाण्डेय ने बताया कि इस वर्ष वे अपने नगर से दूर रहते हुए भी श्रद्धा और परंपरा के अनुरूप छठ पूजा कर रही हैं। उन्होंने कहा कि छठ न केवल एक धार्मिक पर्व है, बल्कि यह जीवन में सकारात्मकता, स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना का अवसर भी है। तनु ने कहा— “मुझे सौभाग्य प्राप्त है कि परिवार के सहयोग से इस व्रत को पूर्ण करने का अवसर मिला। छठ पर्व हमें ढलते सूर्य से संतोष और उगते सूर्य से नई दिशा पाने की प्रेरणा देता है।”

 

छठ पूजा स्थल पर संपूर्णा नंद पाण्डेय, अमृतपाल सिंह, बबलीन कौर, जसविंदर कौर, सरजीत सिंह, परी शर्मा, कोमल ढीलो, प्रियंका शर्मा, निधि सिंह, सिमरन, रूपिंदर ढीलो समेत अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे और उन्होंने सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित कर लोकआस्था के इस महापर्व को उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    गंगा थीम और शिवलिंग स्वरूप में बनेगा नगर निगम का नया सदन भवन

    96.99 करोड़ की लागत से 12 माह में तैयार होगी अत्याधुनिक इमारत, महापौर ने गुणवत्ता के साथ समयबद्ध निर्माण के दिए निर्देश   वाराणसी। सिगरा स्थित नगर निगम परिसर में…

    ओटीएस-2026 योजना को सफल बनाने के लिए वीडीए सख्त

    बकाया वसूली तेज करने हेतु सचिव ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश   वाराणसी। वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) में गुरुवार को एकमुश्त समाधान योजना (ओ.टी.एस.)-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गंगा थीम और शिवलिंग स्वरूप में बनेगा नगर निगम का नया सदन भवन

    गंगा थीम और शिवलिंग स्वरूप में बनेगा नगर निगम का नया सदन भवन

    ओटीएस-2026 योजना को सफल बनाने के लिए वीडीए सख्त

    ओटीएस-2026 योजना को सफल बनाने के लिए वीडीए सख्त

    वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    चौबेपुर में गहराया पेयजल संकट

    चौबेपुर में गहराया पेयजल संकट

    बंद मकान में लाखों की चोरी, जेवरात-नकदी समेत बाइक ले उड़े चोर

    बंद मकान में लाखों की चोरी, जेवरात-नकदी समेत बाइक ले उड़े चोर

    मनीष सिंह हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन

    मनीष सिंह हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन