राष्ट्रीय सलाहकार डंपी तिवारी बाबा के नेतृत्व में हुआ कार्यक्रम, आत्मनिर्भरता का लिया संकल्प
वाराणसी। अभ्युदय सेवा समिति की ओर से रविवार को मां बाला धाम कॉलोनी में दिव्यांग जनों को ट्राइसाइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व समिति के राष्ट्रीय सलाहकार डंपी तिवारी बाबा ने किया।
इस अवसर पर सिंटू पांडे, अमिताभ दुबे, सुनील पाल और विशाल गुप्ता सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ट्राइसाइकिल पाकर दिव्यांग जनों के चेहरों पर खुशी झलक उठी।
डंपी तिवारी बाबा ने कहा कि “यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी। समिति का उद्देश्य दिव्यांग जनों को आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन प्रदान करना है।” उन्होंने बताया कि अभ्युदय सेवा समिति समाज के वंचित वर्गों की मदद के लिए लगातार काम कर रही है।
उपस्थित लोगों ने समिति के इस प्रयास की सराहना की और दिव्यांग जनों को नई राह पर आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं दीं।




