कैथी में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने किया स्थल निरीक्षण, सड़क चौड़ीकरण में हुई ध्वस्तीकरण कार्रवाई पर जताई नाराजगी

पीड़ितों से मिले नेता, बोले—बिना नोटिस गिराए गए मकान, मिलेगा न्याय

वाराणसी (चौबेपुर)। मारकंडेय महादेव, कैथी में मंगलवार को सड़क चौड़ीकरण के नाम पर हुई ध्वस्तीकरण कार्रवाई को लेकर कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधिमंडल मौके पर पहुंचा और पीड़ित ग्रामीणों से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर रवाना हुआ था।

ग्रामीणों ने कांग्रेस नेताओं को बताया कि प्रशासन ने बिना किसी पूर्व सूचना के उनके मकान गिरा दिए, जिससे कई परिवार बेघर हो गए। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें मुआवजा भी उचित रूप से नहीं दिया गया, जबकि भाजपा समर्थित लोगों को अधिक राशि दी गई। कई परिवारों का सामान मलबे में दब गया और सामान निकालने तक का समय नहीं दिया गया।

मौके पर पहुंचे कांग्रेस नेताओं ने प्रशासनिक कार्रवाई को अनुचित और असंवेदनशील करार दिया। उन्होंने कहा कि सड़क चौड़ीकरण विकास के लिए आवश्यक है, लेकिन इसके नाम पर गरीबों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस ने पीड़ितों को न्याय दिलाने और उचित मुआवजा दिलवाने का आश्वासन दिया।

प्रतिनिधिमंडल में जिला अध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल, मंडल अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे, प्रदेश सचिव फसाहत हुसैन (बाबूभाई), प्रदेश अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ दुर्गा प्रसाद गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष राजीव कुमार राजू राम, अशोक कुमार सिंह, जिला महासचिव योगेन्द्र प्रताप सिंह, जिला सचिव वीरेंद्र प्रताप, रमेश सिंह, अमरनाथ मिश्रा, और ब्लॉक अध्यक्ष चोलापुर मनोज चौबे शामिल रहे।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि पीड़ितों को न्याय नहीं मिला तो पार्टी व्यापक आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा