बेमौसम बारिश से खराब फसलों का अपर कृषि निदेशक ने लिया जायजा

कृषि विभाग द्वारा स्थापित फार्म स्कूल के प्रदर्शन प्लाट का किया निरीक्षण

वाराणसी। अपर कृषि निदेशक (प्रसार) राजेंद्र कुमार सिंह शुक्रवार को वाराणसी पहुंचे। उन्होंने सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) योजना अंतर्गत खरीफ सत्र 2025–26 के लिए काशी विद्यापीठ ब्लॉक के बनकट गांव स्थित कृषि विभाग द्वारा स्थापित फार्म स्कूल के प्रदर्शन प्लॉट का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने प्रगतिशील कृषक लालजी मिश्रा के फार्म स्कूल का अवलोकन किया। निरीक्षण से पूर्व अपर कृषि निदेशक ने किसानों के साथ बैठक कर फार्म स्कूल की गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि फार्म स्कूल किसानों के लिए सीखने और नई तकनीकों को अपनाने का प्रभावी माध्यम हैं।

अपर कृषि निदेशक ने किसानों को सीड ड्रिल या सुपर सीडर के माध्यम से फसलों की लाइन सोइंग करने की सलाह दी। साथ ही, उन्होंने किसानों को कृषि विभाग एवं कृषि विज्ञान केंद्र से संपर्क बनाकर डीएसआर विधि से धान की बुवाई करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान वाराणसी मंडल के संयुक्त कृषि निदेशक शैलेंद्र कुमार और उप कृषि निदेशक अमित जायसवाल ने रबी मौसम की फसलों में लाइन सोइंग तकनीक और संतुलित उर्वरक उपयोग के लाभों की जानकारी दी।

बेमौसम बारिश और मोंथा चक्रवात से प्रभावित फसलों का भी निरीक्षण किया गया। अपर कृषि निदेशक (प्रसार) ने संयुक्त एवं उप कृषि निदेशक के साथ काशी विद्यापीठ ब्लॉक में किसान राजेंद्र मिश्रा के खेतों में जाकर क्षतिग्रस्त धान की फसल का जायजा लिया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा