एसआईआर मुद्दा राजनीतिक नहीं, चुनाव आयोग संवैधानिक संस्था : राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला

एसआईआर मुद्दा राजनीतिक नहीं, चुनाव आयोग संवैधानिक संस्था : राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय 

चौबेपुर (वाराणसी) हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला शुक्रवार को चौबेपुर क्षेत्र के भंदहां स्थित कृष्ण सुदामा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स पहुंचे। यहां सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

कार्यक्रम के दौरान आयुर्वेद कॉलेज की छात्राओं ने पुष्प वर्षा कर राज्यपाल का स्वागत किया। इसके बाद राज्यपाल ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि “सरदार वल्लभभाई पटेल देश को एक सूत्र में बांधने वाले महानायक थे। उनके व्यक्तित्व और कृतित्व से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए।” उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार पटेल के योगदान को जन–जन तक पहुँचाने का कार्य किया है। उनके जन्मदिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाना, उसी दिशा में एक सराहनीय कदम है।

एसआईआर मुद्दे पर पूछे गए प्रश्न के जवाब में राज्यपाल ने कहा कि “यह कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है। चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है, इस पर राजनीति करना उचित नहीं। आयोग ने पहले भी ऐसे निर्णय लिये हैं ताकि कोई भी मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे और गलत लोग मतदान न कर सकें।”

राज्यपाल ने कृष्ण सुदामा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की साफ-सफाई और अनुशासित व्यवस्था की सराहना की। उन्होंने कहा कि “ग्रामीण क्षेत्र में आयुर्वेद, तकनीकी और संस्कारित शिक्षा का प्रसार करना सराहनीय कार्य है।”

इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन डॉ. विजय यादव ने राज्यपाल व उनकी पत्नी का अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    रुस्तमपुर स्थित निजी अस्पताल का किया गया निरीक्षण, पंजीकरण न होने की बात आई सामने; पुलिस भी कर रही मामले की जांच   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। रुस्तमपुर स्थित एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह