मुंबई में होने वाली टी-20 चैम्पियनशिप के लिए यूपी फिजिकली चैलेंज्ड टीम का चयन

सुशील यादव बने टीम के कप्तान, चयन समिति ने दी बधाई

 

 

वाराणसी। मुंबई में आगामी 5 से 7 नवंबर तक आयोजित होने वाली टी-20 चैम्पियनशिप प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन फॉर फिजिकली चैलेंज्ड टीम का चयन कर लिया गया है। चयन समिति ने खिलाड़ियों को आगामी टूर्नामेंट के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।

 

संस्था के अध्यक्ष प्रोफेसर (डॉ.) मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि टीम बेहद संतुलित है, जिसमें कई प्रतिभावान ऑलराउंडर खिलाड़ी शामिल हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करेंगे।

 

टीम के कप्तान के रूप में सुशील यादव को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, संस्था के सचिव अजय यादव ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यदि खिलाड़ी पूर्ण समर्पण और खेल भावना के साथ मैदान में उतरेंगे, तो निश्चित रूप से टीम शानदार प्रदर्शन करेगी।

 

संस्था के कोषाध्यक्ष डॉ. पंकज सिंह ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी और चयन समिति के कार्य की सराहना की।

 

इस अवसर पर डॉ. एस.बी. सिंह, विवेक सूद, शशि शंकर पटेल, आलोक शिवा जी, डॉ. मोनिका गुप्ता, डॉ. रितु, जमुना शुक्ला, विनोद कुमार श्रीवास्तव, सम्पूर्णानंद पांडेय, कमल जैसवाल, आशुतोष मिश्रा और अलख सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सुभासपा नेताओं ने फूलपुर थाने के बाहर किया विरोध प्रदर्शन

    अक्षय राजभर पर दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग, पुलिस के आश्वासन पर शांत हुए कार्यकर्ता   पिंडरा (वाराणसी)। सुभासपा युवा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष अक्षय राजभर पर दर्ज…

    30 हजार की रिश्वत लेते बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार

    बुनकर कनेक्शन स्थायी रूप से बंद करने के नाम पर मांगी थी घूस, एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ दबोचा   वाराणसी। बिजली विभाग में रिश्वतखोरी का एक और मामला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुभासपा नेताओं ने फूलपुर थाने के बाहर किया विरोध प्रदर्शन

    सुभासपा नेताओं ने फूलपुर थाने के बाहर किया विरोध प्रदर्शन

    30 हजार की रिश्वत लेते बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार

    30 हजार की रिश्वत लेते बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार

    काशी वंदन में भरतनाट्यम की अनुपम छटा, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

    काशी वंदन में भरतनाट्यम की अनुपम छटा, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

    सड़क हादसों में बढ़ोतरी पर प्रशासन सख्त

    सड़क हादसों में बढ़ोतरी पर प्रशासन सख्त

    शिवपुर मुठभेड़ में चेन स्नैचर घायल, बिना नंबर प्लेट की बाइक समेत गिरफ्तार

    शिवपुर मुठभेड़ में चेन स्नैचर घायल, बिना नंबर प्लेट की बाइक समेत गिरफ्तार

    नगर निगम की बड़ी राहत: स्वतंत्रता सेनानियों और पद्म पुरस्कार विजेताओं को टैक्स में 50% छूट

    नगर निगम की बड़ी राहत: स्वतंत्रता सेनानियों और पद्म पुरस्कार विजेताओं को टैक्स में 50% छूट